गोरखपुर में पुलिस चौकी पर हमला करने वालों में शामिल था ईगल ग्रुप का सरगना
ताजिया जुलूस के दौरान हादसे के बाद पुलिस चौकी पर हुआ था हमला, हमले मे ईगल ग्रुप का सरगना भी था शामिल।
गोरखपुर, (जेएनएन)। ताजिया जुलूस के दौरान पुलिस चौकी में घुसकर पुलिसकर्मियों पर हमला, तोडफ़ोड़ और आगजनी करने वालों में ईगल ग्रुप का सरगना बीरू खान भी शामिल था। घटना के वीडियो फुटेज से पुलिस ने उसकी पहचान हुई है। गुलरिहा और पिपराइच क्षेत्र में उसका गैंग सक्रिय है।
ग्रुप में शामिल हैं 20 में 25 युवक
ईगल ग्रुप 20 में 25 युवक शामिल है। मीरापुर निवासी बीरू खान वाट्सएप के जरिए ग्रुप को संचालित किया करता है। ग्रुप के सदस्य रात में बाइक लेकर सड़क पर निकलते हैं। राहगीरों से मारपीट करने के साथ ही लूटपाट भी करते हैं। शिकायत पर गुलरिहा पुलिस ने बीरू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एसएसपी के निर्देश पर एक माह पहले उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई थी।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का नेता गिरफ्तार
पुलिस चौकी पर हमले के आरोपितों में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का नेता भी शामिल थे। फुटेज से पहचान होने के बाद गुलरिहा पुलिस ने शनिवार सुबह मीरापुर निवासी इजहार अली को गिरफ्तार कर लिया। विधानसभा चुनाव में वह बसपा के प्रत्याशी का प्रचार करने के कारण पार्टी से निकाल दिए गए थे। दस दिन पहले एक कार्यक्रम में दोबारा भाजपा में शामिल हुए थे।
अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करे प्रशासन : इफ्तेखार
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मो. इफ्तेखार हुसैन ने पुलिस चौकी में तोडफ़ोड़ और आगजनी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि ताजिया जुलूस में उपद्रवियों ने कानून हाथ में लेकर घंटो बवाल किया। पुलिस अधिकारी आरोपितों पर सख्त कार्रवाई करें।
मुकदमा दर्ज होने की सूचना अस्पताल से भागा खुर्शीद
अमवा निवासी गोल्डेन उर्फ खुर्शीद मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने पर शनिवार सुबह अस्पताल से भाग गया। मोहर्रम जुलूस में शुक्रवार शाम करंट की चपेट में आने से वह झुलस गया था। परिवार के लोगों ने चरगांवा स्थिति प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था।
इनकी हुई गिरफ्तारी
- इजहार अली निवासी अमवा
- शमशेर अली निवासी भटहट बाजार
- वकील अहमद निवासी बड़हरिया
- निजामुद्दीन निवासी मीरापुर
- वकील निवासी मीरापुर
- अली असगर निवासी चिलबिला
- हसरुद्दीन निवासी तरकुलहा
- हबीब निवासी भटहट
- वसीम निवासी बड़हरिया
- मुमताज निवासी परसौना
- हस्सान निवासी परसौना
- अली अहमद निवासी पिपरी
- शहवान निवासी तरकुलहा
- तौहीक निवासी बड़हरिया
- अमीन निवासी वजहा खास
- इश्तियाक अली निवासी बजहा खास
- मुहम्मद सैयद निवासी बजहा खास