Move to Jagran APP

भाजपा के सभी संगठनात्मक कार्य दो महीने तक ऑनलाइन होंगे Gorakhpur News

भाजपा की सभी बैठकें ऑडियो ब्रिज और वीडियो कॉल के माध्यम से आयोजित होंगी जिसमें अपेक्षित पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर बैठे ही हिस्सा ले सकेंगे।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 04:22 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 04:22 PM (IST)
भाजपा के सभी संगठनात्मक कार्य दो महीने तक ऑनलाइन होंगे Gorakhpur News
भाजपा के सभी संगठनात्मक कार्य दो महीने तक ऑनलाइन होंगे Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। कोरोना से बचाव व सुरक्षा के मद्देनजर फिजिकल डिस्टेसिंग का अनुपालन करने के लिए अगले दो महीने तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सभी संगठनात्मक गतिविधियां ऑनलाइन संचालित होंगी।

loksabha election banner

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को यह जानकारी दी है। वह पार्टी के बेनीगंज कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी बैठकें ऑडियो ब्रिज और वीडियो कॉल के माध्यम से आयोजित होंगी, जिसमें अपेक्षित पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर बैठे ही हिस्सा ले सकेंगे।

एक माह में होंगी दो बार बैठकें

क्षेत्रीय मंत्री विश्वजिताशु सिंह आशु व प्रदीप शुक्ला और क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी की मौजूदगी में हुई बैठक में डॉ. सिंह ने बताया कि एक माह में प्रदेश, क्षेत्रीय, जिले और मंडलों की बैठकें दो-दो बार होंगी।

सेवा कार्य की होगी समीक्षा

वक्‍ताओं ने कहा कि क्षेत्रीय बैठक 27 मई को संपन्न होगी। बैठक में कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य की समीक्षा की जा रही है। क्षेत्रीय अध्यक्ष के हवाले से मीडिया प्रभारी ने बताया कि जिले और महानगर की बैठक का नेतृत्व प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह करेंगे। जिलों की बैठकों के बाद मंडलों की बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

संघ के कम्युनिटी किचन से हर दिन मिल रहा 7000 को भोजन

लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों की दिक्कत को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा भारती ने सेवा के क्षेत्र में एक कदम और आगे बढ़ाया है। सेवा भारती की ओर से रेलवे बस स्टेशन के सामने कम्युनिटी किचन की व्यवस्था की गई है। इसके जरिये संघ के स्वयंसेवक प्रतिदिन 7000 प्रवासी मजदूरों को नाश्ता से लेकर भोजन तक उपलब्ध करा रहे हैं।

पहले नाश्‍ता फिर भोजन

कम्युनिटी किचन सुबह 6.30 बजे शुरू हो जाता है। 10.30 बजे तक मजदूरों को चाय, काढ़ा, बिस्किट, रस्क आदि देकर नाश्ता कराया जाता है। उसके बाद भोजन का सिलसिला शुरू होता है। भोजन में पौष्टिकता का विशेष ध्यान दिया जाता है। तहरी हो या पूड़ी-सब्जी, सबमें हरी सब्जी का इस्तेमाल होता है। शाम चार बजे से फिर से लोगों को नाश्ता दिया जाता है। रात के भोजन का सिलसिला सात बजे से शुरू होकर घंटों चलता है। कम्युनिटी किचन में मजदूरों के ब'चों के लिए दूध की भी व्यवस्था है। इस किचन का लाभ प्रवासी मजदूरों के साथ ही उन्हें लाने वाले बसों के चालक-परिचालक और सफाई कर्मी भी उठा रहे हैं। सेवा अभियान का नेतृत्व कर रहे संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख इ.अरुण प्रकाश मल्ल ने बताया कि कम्युनिटी किचन के माध्यम से प्रतिदिन करीब सात हजार लोगों को भोजन व नाश्ता मुहैया कराया जा रहा है। स्वयंसेवक यहां शिफ्टवार ड्यूटी दे रहे हैं। प्रत्येक शिफ्ट में 15 से 20 स्वयंसेवकों सेवा दे रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.