Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • HiTech Awards 2026
  • छठ पर्व
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • Jagran Reviews
  • हिंदी हैं हम
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttar-pradesh
  • gorakhpur-city
LIVE BLOG

गोरखपुर में अखिलेश यादव का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो के बाद 'तिवारी हाता' पहुंचेंगे सपा प्रमुख

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर 3.30 बजे देवकही से रवाना होंगे और 3.45 बजे धर्मशाला स्थित तिवारी हाता पहुंचेंगे। यहां करीब आधे घंटे रुकने के बाद 4.15 बजे एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 4.45 बजे विमान से लखनऊ रवाना होंगे।

By Digital Desk Wed, 18 Nov 2026 11:46 AM (IST)
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। जागरण

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। जागरण

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। चौरीचौरा के देवकही में कार्यक्रम के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के आवास तिवारी हाता जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर 3.30 बजे देवकही से रवाना होंगे और 3.45 बजे धर्मशाला स्थित तिवारी हाता पहुंचेंगे। यहां करीब आधे घंटे रुकने के बाद 4.15 बजे एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 4.45 बजे विमान से लखनऊ रवाना होंगे।

बता दें कि विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी गोरखपुर के रास्ते पूर्वांचल में अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने की तैयारी में है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को चौरीचौरा की ऐतिहासिक धरती पर उतरेंगे।

18 Nov 202612:09:48 PM

अखिलेश यादव के इंतजार में कार्यकर्ता

blog images

गोरखपुर एम्स के पास सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव का स्वागत करने के लिए इंतजार कर रहे हैं। कार्यकर्ता फूल-मालाओं से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। 

18 Nov 202611:50:52 AM

20 किलोमीटर करेंगे रोड शो

अखिलेश यादव दोपहर 12 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से करीब 20 किलोमीटर का रोड शो शुरू होगा। इसकी अवधि दो घंटे से अधिक रखी गई है। पहले जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को बुलाने की तैयारी थी। अब पूर्वी उत्तर प्रदेश के दूसरे जिलों से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बुलाए गए हैं। पार्टी ने एक लाख से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी का लक्ष्य रखा है।

18 Nov 202611:52:46 AM

अखिलेश यादव के स्वागत में खड़े बुलडोजर

blog images

गोरखपुर में अखिलेश यादव के स्वागत में बुलडोजर खड़ा हुआ है, जिसपर सपा प्रमुख का पोस्टर लगाया गया है।

18 Nov 202611:46:02 AM

तीन साल बाद गोरखपुर आएंगे अखिलेश

देवकही गांव में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद पूर्व छात्रनेता विनय कुमार सिंह उर्फ बिन्नू सिंह की दसवीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगे। एयरपोर्ट से देवकही तक पीडीए रथ पर उनका रोड शो होगा। यह आयोजन सपा की चुनावी ताकत और संगठन की सक्रियता परखने का बड़ा मौका होगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us