Move to Jagran APP

अखिलेश की गिरफ्तारी पर भड़के सपाई सड़क पर उतरे, गिरफ्तारी दी

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की इलाहाबाद जाने से पहले हुई गिरफ्तारी से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर में मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 02:10 PM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 09:47 AM (IST)
अखिलेश की गिरफ्तारी पर भड़के सपाई सड़क पर उतरे, गिरफ्तारी दी
अखिलेश की गिरफ्तारी पर भड़के सपाई सड़क पर उतरे, गिरफ्तारी दी

गोरखपुर, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की इलाहाबाद जाने से पहले हुई गिरफ्तारी से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर में मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। सपाई देवरिया, बस्‍ती, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर और महराजगंज में भी सड़कों पर उतरे। सपाइयों ने कहा कि अखिलेश यादव की गिरफ्तारी आपातकाल की याद दिला रही है।
गोरखपुर में सपा के जिला अध्यक्ष प्रहलाद यादव, महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए और जुलूस की शक्ल में विरोध प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़ने लगे।

loksabha election banner

सैकड़ों कार्यकर्ताओं का हुजूम देखकर जिला पुलिस और प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया और शास्त्री चौक पर सपा कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी से नाराज सपा कार्यकर्ता लगातार पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। प्रशासन ने बगैर किसी अनुमति के जुलूस और धरना प्रदर्शन करने पर आपत्ति जताई तो सपा कार्यकर्ता नाराज हो गए। इस बीच पुलिस और सपाइयों में नोकझोंक शुरू हो गई, कुछ ही देर में बड़ी संख्या में पुलिस बल शास्त्री चौक पहुंच गया और सपाइयों को नियंत्रित करने में लग गया।

इस दौरान पुलिस और सपाइयों हाथपाई भी हुई जिसमें कुछ राहगीर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल दो बड़ी गाड़ियां बुलाकर सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में लिए गए सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन लिया है। सभी को यहीं रखा गया है और अधिकारियों के आदेश का इंतजार हो रहा है।
देवरिया में भी सड़क पर उतरे सपाई
देवरिया में सपा कार्यकर्ताओं ने सपा जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव के नेतृत्व में शहर के कचहरी चौराहे पर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। साथ ही प्रदेश सरकार का पुतला जलाकर विरोध जताया। एयरपोर्ट पर पार्टी मुखिया अखिलेश यादव को रोके जाने की जानकारी होते ही सपा कार्यकर्ता कचहरी रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र होने लगे। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए कचहरी चौराहे पर पहुंचे और मुख्य मार्ग जाम कर दिया। सपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि प्रदेश की भाजपा सरकार तानाशाह हो गई है। सरकार को न तो युवाआें और न ही आम जनता के हितों से कोई नहीं सरोकार है। यदि यही स्थिति रही तो जनता चुनाव के दौरान सबक सिखाने का कार्य करेगी।
इस दौरान उमेश नारायण शाही, विजय लक्ष्मी गौतम, अंबिका यादव, जेपी जायसवाल, रणवीर यादव, कमला यादव, संगम यादव, राम प्रकाश यादव आदि समेत तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.