Move to Jagran APP

अधिकारियों के साथ बैठक कर बोले मुख्‍यमंत्री, बाढ़ आए तो किसी को न होने पाए दिक्कत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ बचाव की तैयारियों एवं विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ से बचाव को लेकर पुख्ता तैयारी कर लें। अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है लेकिन बाढ़ आए तो लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए।

By Rahul SrivastavaEdited By: Published: Sat, 14 Aug 2021 11:35 AM (IST)Updated: Sat, 14 Aug 2021 11:35 AM (IST)
अधिकारियों के साथ बैठक कर बोले मुख्‍यमंत्री, बाढ़ आए तो किसी को न होने पाए दिक्कत
मुख्‍यमंत्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक। फाइल फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता : दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रही बाढ़ बचाव की तैयारियों एवं विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ से बचाव को लेकर पुख्ता तैयारी कर लें। अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है लेकिन बाढ़ आए तो लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए। सभी विकास परियोजनाओं को उन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।

loksabha election banner

बाढ़ से बचाव के लिए तटबंधों पर बढ़ाई जाए निगरानी

खिलाड़‍ियों के लिए आयोजित सम्मान समारोह से पहले ही अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से बचाव के लिए तटबंधों पर निगरानी बढ़ाई जाए। अभी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन तैयारियों में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री को बताया गया कि जिले में बाढ़ बचाव को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। उन्होंने गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन की समीक्षा करते हुए कहा कि इस सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और समय से इसे पूरा किया जाए। उन्होंने मोहद्दीपुर-जंगल कौड़‍िया मार्ग के चौड़ीकरण का काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने नौसढ़ से पैडलेगंज सिक्स लेन की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सड़क का निर्माण पूरा कर लिया जाए।

जेल बाईपास रोड के चौड़ीकरण कार्य की ली जानकारी

जेल बाईपास रोड के चौड़ीकरण कार्य की प्रगति को लेकर भी उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने फर्टिलाइजर कारखाना एवं अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निर्माण कार्यों की प्रगति भी जानी। बैठक में मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी, जिलाधिकारी विजय किरन आनंद, जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह, नगर आयुक्‍त अविनाश सिंह आदि मौजूद रहे।

नहीं बढ़नी चाहिए परियोजनाओं की लागत

मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अधिकारियों को साफ हिदायत दी है कि सभी विकास परियोजनाओं को उनके लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। किसी भी योजना की लागत नहीं बढ़नी चाहिए। ऐसा हुआ तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने शहर में साफ-सफाई एवं जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होंने रामगढ़ताल क्षेत्र में चल रही योजनाओं की प्रगति भी जानी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.