विसर्जन के लिए जा रहे युवकों से मारपीट, एक दर्जन लोग घायल
प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे युवकों से दूसरे गांव के युवकों से विवाद हो गया। दोनो पक्षों में हुई मारपीट में एक दर्जन लोग घायल हो गए।
गोरखपुर (जेएनएन)। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बरला गाव के पास प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे युवकों से ठाठी गांव के युवकों से विवाद के बाद मारपीट हो गई जिसमें दो पक्षों से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इसमें तीन की हालत गंभीर है। सूचना पर सिकरीगंज, बेलघाट पुलिस के अलावा एसपी दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के मुताबिक बरला गाव में मा दुर्गा की प्रतिमा स्थापित थी। शुक्रवार को ग्रामीण प्रतिमा को ट्रैक्टर-ट्राली पर रख कर नाचते-गाते विसर्जन के लिए कुआनो नदी के सोपाईघाट जा रहे थे। ठाठी गाव के सामने पहुंचे ही थे कि किसी बात को लेकर प्रतिमा के साथ जा रहे बरला गांव और ठाठी गांव के कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान ठाठी गांव के कुछ लोगों ने बरला गाव के शैलेंद्र सिंह की लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। उसके बाद दोनो पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। इसमें दोनो पक्षों से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मारपीट में बरला गाव के 24 वर्षीय शैलेंद्र सिंह, 18 वर्षीय विश्वजीत और 42 वर्षीय नवीन चंद गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाकी घायल उपचार के बाद घर चले गए। उधर दूसरे पक्ष उधर ठाठी गांव के राम लखन और धर्मनाथ को भी चोट आई हैं।
बरला निवासी श्रीप्रकाश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने ठाठी गांव के राम लखन, विजय गौड़, विशाल गौड़, धमर्ेंद्र यादव, पंकज यादव, धीरज, संदीप, सुधीर, धर्मनाथ, सलमान, बबलू व कुछ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।