Move to Jagran APP

दीपावली, छठ पर बिहार के लिए चलेंगी एक दर्जन अतिरिक्‍त पूजा स्पेशल ट्रेनें Gorakhpur News

दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक दर्जन और पूजा स्पेशल ट्रेनों की सौगात दी है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 11:56 AM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 02:54 PM (IST)
दीपावली, छठ पर बिहार के लिए चलेंगी एक दर्जन अतिरिक्‍त पूजा स्पेशल ट्रेनें Gorakhpur News
दीपावली, छठ पर बिहार के लिए चलेंगी एक दर्जन अतिरिक्‍त पूजा स्पेशल ट्रेनें Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने छह जोड़ी और पूजा स्पेशल ट्रेनों की सौगात दी है। यह सभी ट्रेनें बिहार के विभिन्न स्टेशनों से बनकर गोरखपुर के रास्ते दिल्ली तक चलाई जाएंगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार स्पेशल ट्रेनों में एक्सप्रेस, सुविधा और एसी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यात्री समय से टिकटों की बुकिंग कर इन ट्रेनों का लाभ उठा सकते हैं।

loksabha election banner

ये हैं स्पेशल ट्रेनें

  • 04408 एसी स्पेशल नई दिल्ली से पांच नवंबर को रात 7.25 बजे से रवाना होगी। मुरादाबाद, लखनऊ होकर बस्ती से सुबह 7.50, गोरखपुर से 9.40 और देवरिया से 10.38 बजे छूटेगी। शाम 4.30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
  • 04407 एसी स्पेशल मुजफ्फरपुर से छह नवंबर को रात 11.20 बजे रवाना होगी। छपरा होकर देवरिया से सुबह 4.08 बजे, गोरखपुर से 5.20 बजे व बस्ती से 6.28 बजे छूटेगी। रात 10.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
  • 04414 एसी स्पेशल नई दिल्ली से एक नवंबर को रात 7.25 बजे रवाना होगी। मुरादाबाद, लखनऊ होकर दूसरे दिन सुबह 9.40 बजे गोरखपुर से व 10.38 बजे देवरिया से छूटेगी। रात 8.00 बजे सहरसा पहुंचेगी।
  • 04413 एसी स्पेशल सहरसा से दो नवंबर को रात 10.15 बजे रवाना होगी। ट्रेन छपरा होकर दूसरे दिन देवरिया से सुबह 6.23 बजे, गोरखपुर से 7.28 बजे व बस्ती से 8.28 बजे छूटेगी। रात 10.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
  • 82416 सुविधा स्पेशल आनंद विहार से 23 व 27 अक्टूबर को रात 11.45 बजे रवाना होगी। मुरादाबाद, सीतापुर होकर दूसरे दिन बस्ती से दोपहर 1.23 व 2.50 बजे गोरखपुर से छूटेगी। देवरिया से 3.45 बजे चलकर छपरा होकर तीसरे दिन सुबह 5.20 बजे जोगबनी पहुंचेगी।
  • 04093 सुविधा स्पेशल जोगबनी से 25 व 29 अक्टूबर को सुबह 9 बजे रवाना होगी। छपरा होकर देवरिया से रात 9.45 बजे, गोरखपुर से 23.20 व बस्ती से 12.35 बजे छूटकर सीतापुर के रास्ते दूसरे दिन शाम 4.05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
  • 82402 सुविधा स्पेशल दिल्ली से 29 अक्टूबर को दिल्ली से दोपहर 1.30 बजे रवाना होगी। ट्रेन मुरादाबाद होकर दूसरे दिन सुबह 5.20 बजे छूटकर कप्तानगंज, पडरौना, थावे, छपरा के रास्ते दोपहर 1 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
  • 04069 सुविधा स्पेशल मुजफ्फरपुर से 30 अक्टूबर को दोपहर 2.15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन छपरा, सिवान, थावे, कप्तानगंज होकर रात 22.55 बजे गोरखपुर से व 12.20 बजे बस्ती से छूटकर लखनऊ, मुरादाबाद के रास्ते दूसरे दिन दोपहर 1.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
  • 82414 स्पेशल नई दिल्ली से 22, 26 व 30 अक्टूबर को रात 12.20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मुरादाबाद, लखनऊ होकर दोपहर 2.25 बजे गोरखपुर से छूटेगी। नरकटियागंज के रास्ते रात 11.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
  • 04059 स्पेशल दरभंगा से 23, 27 व 31 अक्टूबर को सुबह 4.30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन नरकटियागंज होकर दोपहर 1.10 बजे गोरखपुर से व 2.24 बजे बस्ती से छूटकर लखनऊ, मुरादाबाद के रास्ते दूसरे दिन सुबह 5.55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
  • 04404 एसी स्पेशल नई दिल्ली से 22, 25 व 29 अक्टूबर को रात 7.25 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मुरादाबाद, लखनऊ होकर दूसरे दिन सुबह 9.40 बजे गोरखपुर से व 10.38 बजे देवरिया से छूटकर छपरा के रास्ते शाम 6.00 बजे बरौनी पहुंचेगी।
  • 04403 एसी स्पेशल बरौनी से 23, 26 व 30 अक्टूबर को रात 7.30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन छपरा होकर देवरिया से दूसरे दिन सुबह 4.08 बजे, गोरखपुर से 5.20 बजे व बस्ती से 6.28 बजे छूटकर लखनऊ, मुरादाबाद के रास्ते रात 10.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

हरिद्वार, ऋषिकेश और मां वैष्णव दरबार का दर्शन कराएगी यह ट्रेन

भारत दर्शन यात्रा ट्रेन यात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश और मां वैष्णव दरबार का दर्शन कराएगी। यह ट्रेन गुरुवार को गोरखपुर से रवाना हुई। ट्रेन में गोरखपुर व देवरिया के अलावा मऊ, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, इटावा, टुंडला और आगरा फोर्ट में बैठने की सुविधा है। यात्री राजस्थान के महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थल नाथद्वार, हल्दीघाटी, उदयपुर में सिटी पैलेस व पिछोला लेक, अजमेर व पुष्कर, जयपुर के अलावा हरिद्वार में हरी की पौड़ी, ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला, अमृतसर में स्वर्ण मंदिर व जालियावाला बाग तथा जम्मू में मातारानी वैष्णव दरबार का दर्शन कर सकेंगे।

दादर और पूर्वांचल एक्सप्रेस में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच

प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने तीन जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार 15018 दादर एक्सप्रेस में 11 व 12 अक्टूबर को गोरखपुर से तथा 15048 पूर्वांचल एक्सप्रेस में 11 अक्टूबर को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी के एक-एक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.