Move to Jagran APP

पचास हजार का इनामी प्रधान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

50 हजार रुपये का इनामी प्रधान अंतत: गिरफतार कर लिया गया। उसने समर्थकों के साथ 16 अक्टूबर को दिन दहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

By Edited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 10:29 AM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 10:29 AM (IST)
पचास हजार का इनामी प्रधान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
पचास हजार का इनामी प्रधान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
गोरखपुर (जेएनएन)। पिपराइच के छोटकी कैथवलिया में पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या करने वाले प्रधान राजू यादव को खोराबार पुलिस ने गुरुवार सुबह कोनी तिराहे से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आइजी ने उसके ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वारदात में शामिल दो आरोपित पहले ही जेल भेज दिए गए थे। एक अन्य की तलाश चल रही है।
एसएसपी शलभ माथुर ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर को कैथवलिया गांव के पूर्व प्रधान अवधेश यादव के बेटे अनिकेत (20)की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह पिपराइच के छोटकी कैथवलिया चौराहे पर दाढ़ी बनवाने गया था। इस दौरान उसे भी गोली लग गई जो अनिकेत की दाड़ी बना रहा था। उसकी हालत अभी भी गंभीर है। उसके बाद इस घटना में शामिल वर्तमान प्रधान राजकुमार यादव उर्फ राजू, जितेंद्र यादव, अरविंद यादव, श्रीभागवत व सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 24 अक्टूबर को पुलिस ने जितेंद्र यादव और श्रीभागवत को गिरफ्तार कर लिया।
मुख्य आरोपित राजू और उसका भाई अरविंद यादव फरार चल रहे थे। दोनों पर आइजी रेंज ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक खोराबार अम्बिका प्रसाद भारद्वाज, जगदीशपुर चौकी प्रभारी धनंजय राय ने सुबह 10.30बजे राजू यादव को कोनी तिराहे के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 32 बोर की एक पिस्टल, दो कारतूस और एक खोखा मिला। एसएसपी ने बताया कि अरविंद की तलाश चल रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.