विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोरखपुर में 39 बदमाश जिला बदर किए गए, 203 के शस्त्र लाइसेंस निलंबित

By Pradeep SrivastavaEdited By:
Published: Wed, 17 Nov 2021 12:02 PM (IST)Updated: Wed, 17 Nov 2021 08:48 PM (IST)

विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हो सके इसके लिए गोरखपुर ...और पढ़ें

गोरखपुर में 39 बदमाश जिला बदर किए गए हैं। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
गोरखपुर में 39 बदमाश जिला बदर किए गए हैं। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। पुलिस की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी न्यायालय से आपराधिक कृत्यों में लिप्त 39 बदमाशों को जिला बदर किया गया है। 203 लोगों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं और गैंगेस्टर में निरुद्ध 21 लोगों की चल-अचल संपत्ति जब्त की गई है। जब्त संपत्ति की निगरानी के लिए तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को प्रशासक बनाया गया है।

विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर जिला प्रशासन ने शुरू की सख्ती

विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हो सके, इसके लिए पूरे जिले में ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है, जिनसे शांति-व्यवस्था को खतरा हो सकता है। अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की रिपोर्ट के बाद डीएम ने की कार्रवाई

पुलिस की रिपोर्ट के बाद डीएम कोर्ट ने आपराधिक मामलों में संलिप्त पाए जाने एवं शस्त्र का दुरुपयोग करने पर बड़े पैमाने पर लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। जिले में शराब की तस्करी करने वाले एवं गोवंश की तस्करी एवं गोवध में संलिप्त लोगों पर भी कार्रवाई की जा रही है। तस्करी में लिप्त 22 वाहन को राज्य सरकार के पक्ष में जब्त किया गया है। इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले की कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अपराधियों पर कार्रवाई की गई है। अधिकारियों को भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिन बदमाशों को जिला बदर किया गया है, उनपर नजर रखी जाएगी। आदेश का पालन न करने की दशा में कार्रवाई होगी। स्थानीय पुलिस को भी इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। अभी और भी बदमाशों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। - विजय किरन आनंद, जिलाधिकारी।