Move to Jagran APP

गोरखपुर में कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए 31 निजी चिकित्सालयों को मिली अनुमति, 15 सौ से अधिक बेड तैयार

गोरखपुर के एडिशनल सीएमओ डा. एनके पांडेय के अनुसार जिले के 31 निजी चिकित्सालयों में 916 बेडों पर कोरोना मरीजों के इलाज की सुविधा है। मरीजों के स्वजन इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के नंबरों 9532797104 9532041882 0551-2204196 पर फोन कर मरीज के लिए बेड प्राप्त कर सकते हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Wed, 21 Apr 2021 08:02 AM (IST)Updated: Wed, 21 Apr 2021 04:44 PM (IST)
गोरखपुर में कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए 31 निजी चिकित्सालयों को मिली अनुमति, 15 सौ से अधिक बेड तैयार
गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के इलाज के लिए 31 निजी अस्पतालों को अनुमति मिली है।

गोरखपुर, जेएनएन। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच संक्रमितों के इलाज की पर्याप्त व्यवस्था भी जिले में की गई है। सरकारी और निजी चिकित्सालयों में मिलाकर 1500 से अधिक बेड उपलब्ध हैं और आक्सीजन की भी कोई कमी नहीं है। मेडिकल कालेज में 500 बेड, टीबी अस्पताल में 100 बेड उपलब्ध हैं तो एक सप्ताह के भीतर 31 निजी अस्पतालों को कोविड मरीजों के इलाज की अनुमति जिला प्रशासन की ओर से प्रदान की गई है।

loksabha election banner

जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और उन्हें समुचित इलाज मुहैया कराने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारी भी की जा रही है। एडिशनल सीएमओ डा. एनके पांडेय के अनुसार जिले के 31 निजी चिकित्सालयों में 916 बेडों पर कोरोना मरीजों के इलाज की सुविधा है। मरीजों के स्वजन इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आइसीसीसीसीसी) के नंबरों 9532797104, 9532041882, 0551-2204196 पर फोन कर मरीज के लिए बेड प्राप्त कर सकते हैं।

टीबी अस्पताल के कोविड मरीजों को जिला प्रशासन ने दिया डिग्निटी किट

टीबी अस्पताल में इलाज करा रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए जिला प्रशासन की ओर से उन्हें डिग्निटी किट प्रदान किया गया है। इसके पीछे उद्देश्य है कि इन मरीजों को किसी दूसरे का सामान इस्तेमाल न करना पड़े। इस किट में मरीज के लिए बाल्टी, मग, कपड़ा धोने का साबुन, टूथपेस्ट, ब्रश, हेयर आयल, कंघी, टंग क्लीनर, तौलिया, नहाने का साबुन आदि होगा।

इन 31 निजी अस्पतालों में कोविड मरीजों के इलाज की सुविधा

हास्पिटल                                बेड

पैनेशिया सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल    96

फातिमा हास्पिटल                         54

उदय मेडिकल सेंटर                       19

आरके इमरजेंसी मेडिकल सेंटर        12

आर्यन हास्पिटल                         25

दुर्गावती हास्पिटल                      40

गर्ग हास्पिटल                           40

प्राइड हास्पिटल                         30

गोरखपुर हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर          17

बांबे हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर             30

मल्ल मैटरनिटी सेंटर                    20

मेडीहब हास्पिटल                       30

डिग्निटी हास्पिटल                      45

पीसी हास्पिटल                        20

न्यू जीवन हास्पिटल                    20

आरुही हास्पिटल                       28

कृष्णा हास्पिटल सुपर स्पेशिलिटी          14

आस्था मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल          35

मानसी द मेडिसिटी                       20

शाही ग्लोबल हास्पिटल                  100

विंध्यवासिनी केअर सेंटर                16

स्टार हास्पिटल                            10

डीसेंट हास्पिटल                          40

हिन्द हास्पिटल                          10

जीवनदीप हास्पिटल                    15

सिटी हब हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर   20

जीवन संगिनी हास्पिटल                 10

राणा हास्पिटल                           20

दिव्यमान हास्पिटल                     20

टाइमनियर हास्पिटल                   30

पूर्वांचल मेट्रोसिटी हास्पिटल           30

अस्पताल में भर्ती होने के लिए यहां करें संपर्क

जिला स्वास्थ्य सूचना अधिकारी सुनीता पटेल ने बताया कि कोविड के मरीज भर्ती होने से पहले 9532797104, 9532041882, 0551-2202205, 0551-2204196 पर संपर्क कर सकते हैं। सीधे मरीजों को लेकर सरकारी अस्पतालों में न जाएं।

छिड़काव के लिए यहां करें संपर्क

जोन सफाई निरीक्षक मोबाइल नंबर

एक महेश चंद्र यादव 7311180349

दो रामविजय पाल 7311180348

तीन एसएस गुप्ता 7311180350

तीन सुनील सिंह 7311180352

चार अखिलेश श्रीवास्तव 7311180347

इन डाक्टरों से फोन पर कर सकते हैं संपर्क

यह हैं डाक्टर

डाक्टर         विशेषज्ञता मोबाइल नंबर समय

डा. पवन सारस्वत बाल रोग 8052117370 दोपहर तीन से छह बजे तक

डा. प्रमोद नायक बाल रोग 8909984660 दो बजे से पांच बजे तक

डा. वीपी उपाध्याय कान,नाक,गला रोग 7905666715 एक बजे से चार बजे तक

डा. अजय द्विवेदी पैथोलॉजी 9795764744 दो से पांच बजे तक

डा. मयंक जैन पैथोलॉजी 8100190789 दो से पांच बजे तक

डा. अविनाश गुप्ता नेत्र रोग 9453194209 शाम छह से नौ बजे तक

डा. विनय पाठक दंत एवं मुख रोग 9336048886 सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक

डा. दिवाकर त्रिपाठी सर्जन            9616012904 दोपहर दो से पांच बजे तक

डा. कीर्ति वर्धन सर्जन            9115050919 दोपहर दो से पांच बजे तक

डा. प्रिंस वर्मा फिजियोलाजी 8100190789 सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक

डॉ (मेजर) अमित श्रीवास्तव जनरल फिजिशियन 8130666119 सुबह 10 बजे से दो बजे तक

कोविड कमांड सेंटर में करें संपर्क

डीएम कार्यालय स्थित कोविड कमांड सेंटर में आयुष विभाग के अंतर्गत आयुर्वेद विभाग के चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। यह सभी कोरोना से संक्रमित मरीजों को परामर्श व चिकित्सकीय सलाह देंगे।

डा. धनंजय आनंद 9554526101

डा. अशोक कुमार गौतम 9415194318

डा. प्रमोद कुमार यादव 9648649944

डा. विनय कुमार सिंह 9891546110

नोट- इन चिकित्सकों से आयुर्वेदिक चिकित्सा से संबंधित परामर्श सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक लिया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.