Move to Jagran APP

288 क्विंटल हुई खरीद, अधिकतर क्रय केंद्रों पर ताले

देवरिया में धान खरीद का बुरा हाल है। अब तक अधिकतर क्रय केंद्रों के ताले नहीं खुले हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 10:58 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 05:11 AM (IST)
288 क्विंटल हुई खरीद, अधिकतर क्रय केंद्रों पर ताले
288 क्विंटल हुई खरीद, अधिकतर क्रय केंद्रों पर ताले

देवरिया, जेएनएन। जिले में धान खरीद शुरू हो गई है। पांच दिन में तीन किसानों से महज 288 क्विंटल धान की खरीद हो सकी है। अधिकतर फसल अभी खेत में खड़ी है। बड़ी संख्या में क्रय केंद्रों पर ताले बंद हैं।

loksabha election banner

जिले में 93 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से अधिकतर अभी चालू नहीं हुए हैं। कुछ ही जगहों पर क्रय केंद्र खुले हैं। क्रय केंद्र प्रभारी धान की बिक्री करने वाले किसानों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सलेमपुर के परसिया भगौती क्रय केंद्र पर खरीदारी नहीं हुई है। गड़ेर क्षेत्र के क्रय केंद्र सहकारी संघ सोनूघाट पर अभी धान की खरीदारी नहीं हो रही है। बरहज में मोहांव, गौरा, बेलडांड़ में धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। पांच दिन बाद भी किसान धान बेचने नहीं पहुंचे। तरकुलवा व भाटपाररानी हाट शाखा पर धान की खरीदारी नहीं हो सकी। डिप्टी आरएमओ जितेंद्र यादव ने बताया कि सभी क्रय केंद्र खोलने का निर्देश है। धान की आवक होने पर खरीदारी में तेजी आ जाएगी।

धान खरीदने के लिए किसानों से संपर्क करें क्रय केंद्र प्रभारी

देवरिया जिला पंचायत सभागार में मंगलवार की शाम धान खरीद को लेकर बैठक हुई, जिसमें जिला खरीद अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व उमेश कुमार मंगला ने धान खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्र प्रभारी किसानों से संपर्क कर धान की खरीदारी करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण में यदि क्रय केंद्र बंद मिले तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं क्रय एजेंसियों के प्रभारियों ने कहा कि अभी धान की आवक शुरू नहीं हुई है। डिप्टी आरएमओ जितेंद्र यादव, जिला प्रबंधक पीसीयू विनय शुक्ला, पीसीएफ के सिद्धेश्वर, एफसीआइ के मिथिलेश राय, शंभू गुप्ता, छेदी प्रसाद आदि मौजूद रहे। दो वर्ष से बंद चल रहा गड़ेर क्रय केंद्र

गड़ेर: गड़ेर क्रय केंद्र दो वर्षों से बंद पड़ा है। किसान रामारमण शाही, चंद्रभूषण शाही, अखिलेश मिश्रा आदि ने क्रय केंद्र खोलने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.