Move to Jagran APP

गोरखपुर में लहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा

गोरखपुर में आज यानि मंगलवार से 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा लहराने लगा है इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jun 2018 11:00 AM (IST)Updated: Tue, 19 Jun 2018 06:23 PM (IST)
गोरखपुर में लहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा
गोरखपुर में लहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा

गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर आज 100 फीट ऊंचा तिरंगा लहराने लगा। शाम करीब पौने पांच बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इस तिरंगे का लोकार्पण किया। जेसीआइ के पदाधिकारियों के मुताबिक यह पूर्वाचल का सबसे ऊंचा तिरंगा है, जो दिन-रात लहराएगा।

loksabha election banner

जेसीआइ मिडटाउन के पदाधिकारियों ने 100 फीट ऊंचे तिरंगे के निर्माण की प्रेरणा से जुड़े प्रसंग को साझा किया। अध्यक्ष विनीत पोद्दार, पीआरओ नवीन पालड़ीवाल, गौरव जिंदल, पुनीत अग्रवाल और विवेक अग्रवाल ने बताया कि दो वर्ष पहले वह लोग दिल्ली गए तो उन्हें वहां कनाट प्लेस पर ऊंचा तिरंगा फहराता दिखा। उसे देख उनके मन में आया कि गोरखपुर में भी ऐसा ही तिरंगा फहराने का इंतजाम किया जाए, फिर संस्था ने इसके लिए प्रयास शुरू कर दिया। विभिन्न स्थानों का सर्वे करने के बाद उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर को इसके लिए सर्वाधिक उपयुक्त पाया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके प्रस्ताव को खासा तवज्जो दिया और बीते दिसंबर में कार्य परिषद से इसे मंजूरी भी मिल गई।

तिरंगा निर्माण की औपचारिकता पूरी करने के बाद जेसीआइ द्वारा गाजियाबाद की एक संस्था द्वारा सौ फीट ऊंचा तिरंगा तैयार कराया गया। 30 फीट लंबे और 20 फीट चौड़े तिरंगे को पैराशूट कपड़े से तैयार कराया। पदाधिकारियों ने बताया कि यह तिरंगा दिन-रात फहरेगा। रात में रोशनी के लिए विशेष तौर पर हाईमास्ट लगाया गया है। एक बार इसके रख-रखाव की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कृष्ण सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर विनीत पोद्दार और कृष्ण कुमार तुलस्यान मौजूद रहे। इसके अलावा कार्यक्रम कें एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता कामेश्वर सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.