Move to Jagran APP

स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े युवा

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 10:28 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 10:28 PM (IST)
स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े युवा
स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े युवा

संसू, गोंडा : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की सीख दी गई। उनके कार्यों पर चर्चा की गई। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शिवा कम्पटीशन हब में सम्मान समारोह आयोजित किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा शिव भूषण सिंह व केंद्रीय पूर्व वित्त मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने युवा उद्यमियों को सम्मानित किया। युवा पीढ़ी स्वामी विवेकानंद के मार्ग पर चलने की सीख दी। जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता, अनुपम प्रकाश मिश्र, विष्णु भगवान शुक्ल, रवि चतुर्वेदी व प्रवीन मिश्र मौजूद रहे। वहीं, पतंजलि योगपीठ हरिद्वार ने प्रतियोगिता आयोजित की। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी व आदर्श गुप्ता ने विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित किया गया। कामनमैन सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने युवा महोत्सव ने संपूर्णानंद टाउन हाल में कार्यक्रम आयोजित किया। पूर्व मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने स्वामी विवेकानंद ने धर्म व संयासियों को मानवता से जोड़ने का संदेश दिया था। स्वदेशी जागरण के जनार्दन सिंह, रंगकर्मी कृष्णानंद त्रिपाठी , प्रशांत पटेल, प्रमोद तिवारी, वर्षा सिंह व अमित शुक्ल ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, पंकज दूबे, पंकज श्रीवास्तव व केके श्रीवास्तव मौजूद रहे। बाल कलाकारों ने प्रस्तुती दी। पंकज निगम, कौशल उपाध्याय, अनंत मिश्र व अखंड अनुराग मिश्र मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने संगोष्ठी आयोजित की। स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभांरभ किया। प्रांत सह मंत्री अभिषेक सिंह ने कहा कि उन्होंने पूरे भारत को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। अनुराग त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष डॉ. अशोक पांडेय, डॉ. नीलम छाबड़ा, पवन शुक्ल, संजय यादव व अंकुल मौजूद रहे। रघुकुल विद्यापीठ में कार्यक्रम हुआ। खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। फातिका स्कूल में भी युवा दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुआ। पौधारोपण किया गया। कुसुम पांडेय, रमेश व मधु सिंह मौजूद रहे।

loksabha election banner

-------------

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हुआ कवि सम्मेलन

गोंडा : तरबगंज के चिवरहा में धूमधाम से स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। कवि सम्मेलन कराया गया। जयदीप सिंह सरस ने वाणी वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कवित्री ज्योतिमा शुक्ला, कवि संत शरण त्रिपाठी, घनश्याम गोंडवी ने कविता पाठ किया। मुख्य आयोजक अधिवक्ता देवमणि तिवारी, अंकुर मणि त्रिपाठी ने आगंतुकों को सम्मानित किया। मंच संचालन रविद्र कुमार पांडेय ने किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह पंडित सिंह, विजय कुमार सिंह टिटू सिंह, हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष शारदाकांत पांडेय, जिला पंचायत सदस्य मनोज चौबे, राधेश्याम दुबे,संजयन त्रिपाठी, गोपाल सिंह, आमोद सिंह, अधिवक्ता कैलाश नाथ पांडेय व अष्टभुजा मिश्र मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.