Move to Jagran APP

ऑक्सीजन की कमी से न टूटे दम, आइए बरगद का पौध लगाएं हम

बरगद के पौधे का न सिर्फ धार्मिक महत्व है बल्कि यह सेहत के लिए भी लाभदायक है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Jun 2021 10:30 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jun 2021 10:30 PM (IST)
ऑक्सीजन की कमी से न टूटे दम, आइए बरगद का पौध लगाएं हम
ऑक्सीजन की कमी से न टूटे दम, आइए बरगद का पौध लगाएं हम

गोंडा : बरगद के पौधे का न सिर्फ धार्मिक महत्व है बल्कि, यह सेहत के लिए भी लाभदायक है। ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के साथ ही ये अतीत की यादों को भी संजोए हुए हैं। राष्ट्रीय वृक्ष के रूप में पहचान बनाने वाला ये पेड़ विलुप्त होता जा रहा है। ऐसे में दैनिक जागरण ने वट वृक्ष अभियान का शुभारंभ शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया। इस अभियान से जनप्रतिनिधियों के साथ ही आम नागरिक भी जुड़े हैं।

loksabha election banner

तरबगंज के विधायक प्रेमनरायन पांडेय ने ग्राम पंचायत रेतादलसिंह में टेढ़ी नदी के तट पर बरगद के पौध को रोपित किया। उन्होंने दैनिक जागरण के पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरणा बढ़ेगी। भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी, जिपं सदस्य राम धोख मिश्र, सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम जायसवाल ने भी पौधारोपण किया। बेलसर : ग्राम पंचायत बरसड़ा में बृजेंद्र सिंह ने सार्वजनिक जमीन पर बरगद का पौध रोपित किया। प्राथमिक विद्यालय लौव्वाटेपरा में उप्र पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने पौधा लगाया। इटियाथोक ब्लॉक परिसर में एडीओ विकास मिश्र ने बरगद के पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि गो-आश्रय केंद्रों में भी बरगद के पौध की रोपाई कराई जाएगी। बभनजोत के ग्राम पंचायत कस्बाखास के पंचायत भवन परिसर में शिक्षक सियाराम जायसवाल ने बरगद का पौधा लगाया। डीएफओ आरके त्रिपाठी ने कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया। भंभुआ में ग्राम पंचायत पांडेयचौरा के स्कूल परिसर में प्रधान राजेश सिंह ने बरगद के पौधा रोपा।

खूब किया पौधारोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

गोंडा : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूरे जिले में पौधारोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण को लेकर सीख दी गई। पीपल, बरगद, आम, जामुन जैसे पौधे रोपित किए गए।

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर कार्यक्रम हुआ। भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक आरके सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं। डॉ. पुन्योदय मिश्रा ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. शेर बहादुर सिंह, केके श्रीवास्तव, केबी सिंह, अतुल श्रीवास्तव, विवेकमणि श्रीवास्तव मौजूद रहे। हलधरमऊ में पर्यावरण दिवस पर गद्दौपुर में तिरपन सिंह, अशोकपुर स्कूल में नवल किशोर शुक्ल, रामजी शुक्ला, राजकुमार यादव, पब्लिक स्कूल चौरी चौराहा पर शिवभगवान तिवारी, स्तुतिमणि दुबे, अरुण, सिपी सिंह, लक्ष्मी कनौजिया, सर्वांगपुर में राजेंद्र प्रताप सिंह, रूपम सिंह, सुशील मिश्र व बालपुर हजारी में पूर्व प्रधान परमात्मादीन साहू, परसागोडरी में पूर्व प्रधान नंदकिशोर ओझा ने पौधरोपण किया।

मनकापुर में बाल सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बाबा सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर, रेल परिसर में औषधीय पौधों की रोपाई की। पूजा मनमोहिनी, आरके नारद मौजूद रहे। एसडीएम हीरालाल, तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान ने तहसील परिसर में पौधारोपण किया। आनंद सिंह, वैभव सिंह, कोतवाल केके राणा, केंद्रीय विद्यालय में प्रभारी प्रचार्य वारिस अली खान, ईश्वर चंद्र जायसवाल ने पौधारोपण किया। दीनदयाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। भंभुआ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय पांडेयचौरा के प्रांगण में ग्राम प्रधान राजेश सिंह ने बरगद का पौध रोपित किया। विजय बहादुर सिंह, भगवान बक्स सिंह, बजरंग सिंह, रामसिंह, गंगा सिंह, रामदीन सिंह व वीरेंद्र उर्फ पुल्लु सिंह को एक एक पौध रोपित करने का शपथ दिलाया। भाजपा कार्यकर्ता सजंय यज्ञसैनी, आशीष गिरि, लक्ष्मीचंद खेतान, श्रीराम सोनी ने अलग-अलग स्थानों पर पौध रोपित किया। मसकनवा में खंड शिक्षा अधिकारी छपिया अर्जुन प्रसाद वर्मा ने ब्लॉक संसाधन केंद्र में पौधारोपण किया। थाना छपिया में थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने पौधरोपण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.