कमरे में लटकता मिला महिला का शव
सो रही थी। अचानक कमरे में बच्चों के रोने की आवाज
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 May 2020 10:44 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 06:00 AM (IST)
(गोंडा) : शनिवार को एक महिला का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर दुबावल के मजरा बेचपुरवा निवासी अतीक अहमद की 26 वर्षीय पत्नी शहनाज शुक्रवार की शाम खाना खाकर अपने दो बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। अचानक कमरे में बच्चों के रोने की आवाज आई। परिवारजन कमरे में पहुंचे तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। घटना की सूचना पति अतीक अहमद ने पुलिस को दी। अतीक के अनुसार घर में कोई विवाद नहीं था। थानाध्यक्ष संतोष तिवारी में बताया कि रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें