महिलाओं के हाथ में खेती व परिवार के स्वास्थ्य की कुंजी
गोंडा : महिला किसान दिवस के अवसर पर सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र पर कार्यक्रम का आयोजन
गोंडा : महिला किसान दिवस के अवसर पर सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि वैज्ञानिकों ने खेती में महिलाओं की भूमिका के साथ ही अन्य जानकारियां दीं। लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केंद्र गोपालग्राम में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. उपेंद्रनाथ ¨सह ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि आज महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। हर जगह महिलाओं की भागीदारी रहती है, इसके साथ ही उनके पास परिवार के स्वास्थ्य की कुंजी भी रहती है। वैज्ञानिक रामअधार रावत ने स्वच्छ दुग्ध उत्पादन एवं पशुओं के रख-रखाव की जानकारी दी। इं. मिथिलेश कुमार झा ने खेती में कृषि यंत्रों की भूमिका के बारे में बताया, जबकि पुष्पेंद्र ¨सह ने फलों, सब्जियों एवं मसालों के महत्व के बारे में महिलाओं को जागरूक किया। हरिपाल ¨सह ने बिगड़ते मृदा स्वास्थ्य के बारे में बताया। वैज्ञानिक शशिबाला ¨सह ने गृह वाटिका निर्माण कम लागत, पोषण भोजन निर्माण व स्वच्छता के प्रति महिलाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक संत कुमार त्रिपाठी ने किया। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर के तत्वाधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजहन ग्राम हर¨सहवा चौहान के पंचायत पर किया गया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. अर्चना ¨सह, डॉ. मनोज कुमार ¨सह, प्रधान भानुमती आदि ने महिलाओं को जानकारी दी।