छेड़छाड़ पड़ी महंगी, गोंडा में महिला ने मनचले पर बरसाई चप्पलें
गोंडा में एक महिला से छेड़छाड़ करना एक मनचले युवक को आज काफी महंगा पड़ गया। महिला ने आज मनचले को बीच सड़क में पकड़ लिया।
गोंडा में एक महिला से छेड़छाड़ करना एक मनचले युवक को आज काफी महंगा पड़ गया। महिला ने आज मनचले को बीच सड़क में पकड़ लिया। इसके बाद महिला पर लंबे समय से आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले इस मनचले को उसने चप्पलों से पीटा। महिला जब पिटाई कर रही थी तब लोग तमाशबीन बने सड़क के किनारे खड़े थे। इसी दौरान कुछ अन्य लोगों ने भी मौका देखकर अपना हाथ मनचले पर साफ कर लिया।
इस मनचले की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई। नगर कोतवाली थानाक्षेत्र के दीवानी चौराहे के पास कल की घटना का वीडियो आज वायरल होने के संबंध में कोतवाल हर्ष वर्धन सिंह ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। इस मामले में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।