विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी हमेशा मेरी कमियां निकालती है... मैं सुसाइड कर रहा हूं, डॉक्टर ने VIDEO भेज कर ली आत्महत्या

Published: Sun, 28 Jan 2024 09:40 AM (IST)

मैं डा.देवीदयाल मैं सुसाइड जो करने जा रहा हूं जो अपनी जिंदगी को खत्म करने जा रहा हूं उसका कारण ...और पढ़ें

पत्नी हमेशा मेरी कमियां निकालती है... मैं सुसाइड कर रहा हूं, डॉक्टर ने VIDEO भेज कर ली आत्महत्या
पत्नी हमेशा मेरी कमियां निकालती है... मैं सुसाइड कर रहा हूं, डॉक्टर ने VIDEO भेज कर ली आत्महत्या

संवाद सूत्र, गोंडा। मैं डा.देवीदयाल, मैं सुसाइड जो करने जा रहा हूं, जो अपनी जिंदगी को खत्म करने जा रहा हूं, उसका कारण मेरी वाइफ है...। इतना ज्यादा मेंटली टार्चर किया है इस लड़की ने मुझे। हमेशा मेरी कमियां निकालती रहती है। मैं डिप्रेशन में हूं...। इन्हीं शब्दों के साथ एक होम्योपैथिक चिकित्सक ने जिंदगी खत्म कर ली।

न्यू इंदिरा कालोनी के रहने वाले होम्योपैथिक चिकित्सक डा. देवी दयाल का शव आवास विकास कालोनी स्थित उनकी क्लीनिक में पंखे से लटकता पाया गया। देवीदयाल ने एक वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दोस्तों को भेजा था। वीडियो में अपनी पत्नी से तंग आकर आत्महत्या की बात कही है।

पत्नी को ठहराया मौत का कारण

एक पत्र भी प्रसारित हो रहा है, उसमें भी पत्नी से परेशान होने की बात लिखी है। पत्र में भी मौत का कारण पत्नी को ठहराया है। मृतक के भाई रवि यादव ने बताया कि गत जून में भाई का विवाह हुआ था। रवि ने बताया कि भाई ने वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजा था।

रवि ने बताया कि वीडियो मिलते ही जब तक सब लोग क्लीनिक पहुंचते तब तक वह आत्महत्या कर चुका था। नगर कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि मृतक का वीडियो व पत्र अभी उन्हें नहीं मिला है। तहरीर मिलने पर मुकदमा लिखकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: बिहार में नीतीश कुमार का 'मोहभंग'!, UP में राजभर ने अखिलेश और कांग्रेस को लेकर कह दी ये बड़ी बात; बोले केजरीवाल भी...