तेज हवाओं संग हुई बारिश, जलभराव से परेशानी
बिजली कटौती से भी शहरवासियों को मुश्किल हुई। बारिश होने से उमस से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली।
गोंडा : रविवार की भोर से दोपहर तक तेज हवाओं संग जोरदार बारिश हुई। बारिश होने के कारण जहां उमस से परेशान लोगों को राहत मिली, वहीं पर जलभराव ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया। शहर के कई मुहल्लों में जलभराव के कारण लोगों को मुश्किल हुई।
रविवार को साढ़े चार बजे से बजे लगभग डेढ़ घंटे तक जोरदार बारिश हुई। इसके बाद दोपहर तक हल्की बूंदाबांदी चलती रही। जिससे लोग अपने घरों में रहे। बारिश होने से उमस से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली लेकिन, जलभराव ने मुश्किल बढ़ा दी। जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 17 मिलीमीटर बारिश हुई। वैसे शनिवार की शाम व रविवार की भोर बारिश के कारण शहर के आवास विकास, लोहिया धर्मशाला के सामने वाली गली सहित अन्य मुहल्लों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिससे लोगों को दिक्कत हुई। बारिश के दौरान शहर में बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली न होने के कारण लोगों को पानी तक के लिए दिक्कत हुई।