Move to Jagran APP

ठंड की मार से जनजीवन बेहाल

गोंडा : कोहरे के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कतें कम नहीं हो पा रही हैं। गलन बढ़ने से

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Jan 2018 10:15 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jan 2018 10:15 PM (IST)
ठंड की मार से जनजीवन बेहाल
ठंड की मार से जनजीवन बेहाल

गोंडा : कोहरे के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कतें कम नहीं हो पा रही हैं। गलन बढ़ने से ठंड का असर तेज हो गया। दोपहर बाद निकली धूप का भी कोई खास असर नहीं पड़ा। न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

loksabha election banner

बुधवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। शीतलहरी के चलते लोग घरों में छुपे रहे। हवाओं की रफ्तार थोड़ी कम जरूर हुई, लेकिन गलन ने मुसीबत बढ़ा दी। दोपहर बाद हल्की धूप निकली, लेकिन कोई खास असर तापमान पर नहीं पड़ा। सरकारी कार्यालयों में भी ठंड के चलते सन्नाटा पसरा रहा। कोहरे के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा। सार्वजनिक स्थलों पर अलाव के प्रर्याप्त इंतजाम नहीं दिखे। लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. उपेंद्रनाथ ¨सह ने बताया कि अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री व न्यूनतम 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा 3.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.