विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में EVM से होंगे नगर निकायों के चुनाव, वेयरहाउस के लिए इलेक्शन कमीशन ने शुरू की जमीन की तलाश

Published: Fri, 18 Sep 2026 07:00 AM (IST)

राज्य निर्वाचन आयोग आगामी नगर निकायों के चुनाव ईवीएम से कराने की तैयारी में है। इसके लिए गोंडा समेत सभी ...और पढ़ें

ईवीएम से होंगे नगर निकायों के चुनाव।

ईवीएम से होंगे नगर निकायों के चुनाव।

HighLights

  1. आगामी नगर निकायों के चुनाव ईवीएम से कराने की तैयारी।

  2. राज्य निर्वाचन आयोग ने ईवीएम भंडारण हेतु भूमि मांगी।

  3. गोंडा में 716 ईवीएम के लिए 8000 वर्ग फीट जमीन।

वरुण यादव, गोंडा। आगामी नगर निकायों के चुनाव ईवीएम से ही कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने ईवीएम के भंडारण को लेकर वेयरहाउस निर्माण के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी है। गोंडा समेत सभी जिलों में ईवीएम की आवश्यकता के अनुसार वेयरहाउस निर्माण के लिए भूमि का चयन करके एक माह में प्रस्ताव मांगा है। जमीन चयनित होने के बाद वेयरहाउस निर्माण के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर तैयार) की जाएगी।

विधानसभा व लोकसभा चुनाव की तरह राज्य निर्वाचन आयोग अब नगर निकायों के चुनाव भी ईवीएम से कराने की तैयारी कर रहा है। ईवीएम की खरीद के लिए निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। ऐसे में खरीद के बाद ईवीएम जिलों में ही रखी जानी है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने गोंडा समेत 75 जिलों में ईवीएम भंडारण को लेकर वेयरहाउस निर्माण के लिए भूमि का प्रस्ताव मांगा है। उक्त भूमि सुरक्षित स्थान पर होनी चाहिए, जिससे सुरक्षा के भी इंतजाम पर्याप्त रहें।

जिलेवार नगर निकायों के चुनाव में प्रयुक्त होने वाली ईवीएम की अनुमानित संख्या के आधार पर वेयरहाउस के लिए आवश्यक भूमि का प्रस्ताव मांगा गया है। विशेष कार्याधिकारी एवं विभागाध्यक्ष डा. अखिलेश कुमार मिश्र ने जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है।

गोंडा में 716 ईवीएम का होगा उपयोग

जिले में दस नगर निकाय हैं, इनमें नगर पालिका परिषद गोंडा, कर्नलगंज व नवाबगंज,नगर पंचायत तरबगंज, बेलसर, परसपुर, कटरा, खरगूपुर, धानेपुर व मनकापुर है। यहां वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार 716 ईवीएम की आवश्यकता चुनाव के लिए पड़ेगी।, इसके लिए आठ हजार वर्ग फीट जमीन मांगी गई है।

नगर पालिका परिषद गाेंडा, नगर पालिका परिषद नवाबगंज, नगर पंचायत खरगूपुर के सीमा विस्तार का प्रस्ताव शासन में लंबित हैं। वहीं, नगर पंचायत इटियाथोक का गठन भी होना है।