यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डायरिया से दो सगी बहनों की मौत

गोंडा: जिले के हलधरमऊ ब्लॉक की ग्राम पंचायत असरना के पांडेयपुरवा में उल्टी दस्त से बीमार दो सगी बहनों की शुक्रवार को मौत हो गई। इस गांव में आधा दर्जन अन्य लोग भी बीमारी की चपेट में है।
हलधरमऊ विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत असरना के पांडेयपुरवा निवासी बेचन लाल की दो पुत्रियां 14 वर्षीया सीता व छह वर्षीया नीता की हालत अचानक बिगड़ गई। उन्हें उल्टी दस्त आने लगे। गुरुवार की रात इनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज ले जाया जा रहा था। सीता ने रास्ते में दम तोड़ दिया। नीता को पहुंचकर जैसे गाड़ी से उतारा गया, उसने भी दम तोड़ दिया। इस गांव में अन्य आधा दर्जन लोग बीमार हैं। प्रभारी सीएमओ एके श्रीवास्तव का कहना है कि सूचना मिली है। स्वास्थ्य टीम भेजी जा रही है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
