दो दिवसीय प्रशिक्षण में भाजपा पदाधिकारियों ने रखें विचार
जनता के विश्वास पर खरा उतरने की अपील
गोंडा : बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा मनकापुर व गौरा के प्रत्येक मंडलों के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया।
दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस का उद्घाटन सत्र कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री व सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह द्वारा संबोधित किया गया। प्रशिक्षण में भाजपा का इतिहास और विकास, हमारा विचार परिवार, भारतीय जनता पार्टी एवं हमारा दायित्व, व्यक्तित्व विकास, पिछले 6 वर्षो में हुए अंत्योदयी प्रयत्न, हमारी कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका, आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा, सुरक्षा समर्थ के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प आदि विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। जिला मीडिया प्रभारी विष्णु प्रताप शुक्ला ने बताया कि गौरा विधानसभा के प्रशिक्षण कार्यशाला के लिए प्रभारी के रूप में राजेश रायचंदानी व जनार्दन तिवारी, वक्ता के रूप में रमाकांत तिवारी, अनुपम प्रकाश मिश्र, विधायक प्रभात वर्मा, अनिल कुमार पासवान व पूर्व विधानसभा प्रभारी अजय तिवारी को जिम्मेदारी दी गई। वहीं मनकापुर विधानसभा में राकेश तिवारी, रणजीत श्रीवास्तव, श्रवण शुक्ला, डॉ. चंद्रप्रकाश एवं मुन्ना सिंह शामिल रहे।
जनता के विश्वास पर उतरें खरा
मनकापुर : बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। मुख्य अतिथि सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ प्रतिनिधित्व का मौका दिया है उसी पर सबको खरा उतरना होगा। सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने कहा कि रुके हुए विकास कार्य शुरू कर दें। जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव, एसडीएम हीरा लाल, विनय कुमार मिश्रा उर्फ बब्बू मिश्रा, यूपी सिंह, अवधेश कुमार उपाध्याय, अर्जुन यादव, धनपति धर शुक्ल, पप्पू सिंह मौजूद रहे।