छात्रों को परिवहन नियमों की दी जानकारी
गोंडा : दैनिक जागरण की ओर से बेलसर के एमडीबी ¨सह इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा सप्ताह
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 10:06 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 10:06 PM (IST)
गोंडा : दैनिक जागरण की ओर से बेलसर के एमडीबी ¨सह इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्रों को परिवहन नियमों के विषय में जानकारी दी गयी। उनको नियमों का पालन करने को प्रेरित किया गया।
प्रधानाचार्य अजीत ¨सह ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर सजग रहिए। खुद के साथ ही दूसरों को बचाते हुए वाहन चलाइए। जिससे कि प्रकार की दुर्घटना न हो। उन्होंने कहा कि आप सभी देश का भविष्य हो। सजग रहते हुए चलना है, जिससे देश का विकास हो। प्रधानाचार्य ने छात्रों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। आनंद कुमार पांडेय, मजरूलहक अंसारी, मोहम्मद युनूस, सुरेंद्र यादव, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें