खाद्य सुरक्षा टीम ने की छापेमारी, 10 नमूने लिए
गोंडा: दीपावली को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी तेज कर दी है। रविवार क
By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 09:34 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 09:34 PM (IST)
गोंडा: दीपावली को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी तेज कर दी है। रविवार को भी टीम ने छापेमारी करके दस नमूने लिए हैं। साथ ही लोगों को खरीदारी से पहले सावधानी बरतने को कहा है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि अभिहित अधिकारी विनय सहाय की अगुआई में टीम ने गोंडा शहर में छापेमारी की। यहां पर एक मिठाई की दुकान से नमूना लिया गया है। साथ ही अचार की एक फैक्ट्री पर छापेमारी की गई है। इसके साथ ही टीमों ने वजीरगंज व कर्नलगंज में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की है। कुल दस नमूने लेकर जांच को भेजा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें