Move to Jagran APP

टेढ़ी नदी में नहाने गया किशोर डूबा, मौत

प्रधान पप्पू यादव ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही स्थानीय लोगों की मदद से किशोर की खोजबीन शुरू कराई। थोड़ी देर बाद नवाबगंज प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी उपनिरीक्षक पवन कुमार गिरी भी वहां पहुंच गए।

By Amit pandeyEdited By: Mohammed AmmarPublished: Sun, 27 Nov 2022 11:34 PM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2022 07:16 AM (IST)
टेढ़ी नदी में नहाने गया किशोर डूबा, मौत
टेढ़ी नदी में नहाने गया किशोर डूबा, मौत

संसू, नवाबगंज (गोंडा) : दोस्त के साथ टेढ़ी नदी में नहाने गया किशोर डूब गया। करीब तीन घंटे के बाद गोताखोरों ने पानी से शव बरामद किया। तहसीलदार तरबगंज ने घटना स्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से घटना की बाबत जानकारी ली। भोपतपुर डीहा के हरिनरायन कसौधन गांव में ही किराना की दुकान चलाने के साथ ही डेयरी का व्यवसाय करते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को दोपहर करीब दो बजे उनका बेटा प्रतीक गांव के ही दोस्त आदित्य मिश्र के साथ टेढ़ी नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय प्रतीक नदी में पड़ी नाव में चढ़ने लगा। नाव गहरे पानी में चली गई और वह डूब गया। आदित्य ने घर आकर घटना की जानकारी दी।

loksabha election banner

प्रधान पप्पू यादव ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही स्थानीय लोगों की मदद से किशोर की खोजबीन शुरू कराई। थोड़ी देर बाद नवाबगंज प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी, उपनिरीक्षक पवन कुमार गिरी भी पहुंच गए। काफी देर तक पानी में खोजबीन करने के बाद जब किशोर का पता नहीं चला तो स्थानीय गोताखोर बुलाए गए। शाम करीब पांच बजे गोताखोरों ने घटनास्थल से 80 मीटर दूर किशोर का शव बरामद किया। स्थानीय लोगों के अनुसार किशोर किसी जंगली घास में फंस गया था। तहसीलदार तरबगंज डा. पुष्कर मिश्र ने घटना स्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.