Gonda: घर में घुसकर शिक्षक की धारदार हथियार से हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस
Gonda नगर कोतवाली के पंतनगर मुहल्ले के रहने वाले शिक्षक कृष्ण कुमार यादव की रात में करीब दस बजे धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
गोंडा, जागरण संवाददाता: नगर कोतवाली के पंतनगर मुहल्ले के रहने वाले शिक्षक कृष्ण कुमार यादव की रात में करीब दस बजे धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, नगर कोतवाली की पुलिस, डाग स्कवायड, विधि विज्ञान प्रयोगशाला व स्पेशल आपरेशन ग्रुप की टीम ने पहुंचकर जांच में जुट गई है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
मृतक मूल रूप से अंबेडकरनगर के जलालपुर थाना के भष्मागांव का रहने वाला है। वह जिले के इटियाथोक स्थित जनता इंटरकालेज में अध्यापक के पद पर तैनात था।
बहन स्वाति के साथ किराए के मकान में रहता था
बताया जाता है कि वह अपनी बहन स्वाति के साथ किराए के मकान में रहता था। शनिवार की रात करीब दस बजे कुछ लोग उसके घर पहुंचे। घर का दरवाजा खुलते आरोपित घुस आए। कृष्ण कुमार यादव की धारदार से मारकर हत्या कर दी।
हत्या के कारणों की गहनता से पड़ताल की जा रही
एएसपी शिवराज के मुताबिक उसकी बहन स्वाति लखनऊ गई थी। आसपास के लोगों से जानकारी हासिल की गई है। स्वाति व उसके परिवारजन को सूचना दी गई है। वह लोग गोंडा के लिए निकल चुके हैं। हत्या के कारणों की गहनता से पड़ताल की जा रही है। कुछ सुराग हाथ लगे हैं। उस पर काम किया जा रहा है। शीघ्र ही हत्या का राजफाश कर लिया जाएगा।