घटिया मिली स्वेटर की गुणवत्ता, आपूर्ति पर रोक
गोंडा : समय-1.25 बजे। स्थान-उच्च प्राथमिक स्कूल जानकीनगर। यहां पहुंचे डीएम कैप्टन प्रभांशु श्र
गोंडा : समय-1.25 बजे। स्थान-उच्च प्राथमिक स्कूल जानकीनगर। यहां पहुंचे डीएम कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव सीधे क्लासरूम में दाखिल हो गए। पढ़ाई की गुणवत्ता जानने के लिए डीएम ने छात्रों से सवाल तो किए, लेकिन कोई भी छात्र संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। डीएम ने खुद चाक उठाई और ब्लैकबोर्ड पर छात्रों को अंग्रेजी में गिनती के उच्चारण व लिखने के तरीके बताए। पढ़ाई में लापरवाही को लेकर प्रधानाध्यापिका किरन ¨सह व सहायक अध्यापिका मीरा सक्सेना की वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दी गई है। स्कूल में पंजीकरण 55, जबकि उपस्थिति सिर्फ 42 बच्चों की पाई गई। स्वेटर का सैंपल चेक करने पर गुणवत्ता ठीक नहीं पाई गई। जिसपर स्वेटर की आपूर्ति रोकने के आदेश बीएसए को दिए गए हैं।
डीएम ने इसके बाद प्राथमिक स्कूल मुंडेरवा का भी निरीक्षण किया। यहां छात्रों पहाड़ा व कविता सुनाने को कहा गया। बच्चों ने पहाड़ा व कविता सुनाई, जिसपर बधाई दी गई। पंडरीकृपाल सीएचसी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरवा में रजिस्टर चेक करने पर 23 मरीज के ओपीडी की जानकारी मिली। फार्मासिस्ट ने बताया कि अस्पताल की बाउंड्रीवाल टूट गई है। जबकि बिजली व्यवस्था चौपट है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं।