Move to Jagran APP

सही दिशा में कठिन परिश्रम से मिलती हैं उपलब्धियां

गोंडा : अक्सर सफल होने के लिए कुछ लोग शॉर्टकट खोजते हैं लेकिन, उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए कठिन प

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 10:29 PM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 10:29 PM (IST)
सही दिशा में कठिन परिश्रम से मिलती हैं उपलब्धियां
सही दिशा में कठिन परिश्रम से मिलती हैं उपलब्धियां

गोंडा : अक्सर सफल होने के लिए कुछ लोग शॉर्टकट खोजते हैं लेकिन, उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम ही एक मात्र रास्ता है। इससे मिलने वाला फल स्थायी रहेगा और आपको सम्मान दिलाएगा। उक्त बातें लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में चल रहे शास्त्री समारोह के समापन अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुरेंद्र प्रताप ¨सह ने कहीं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान ज्ञान प्राप्त करने के लिए हैं लेकिन, ज्ञान व संस्कार का मेल होना चाहिए तभी आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहाकि कई लोग सिफारिश व दांवपेच से पद या प्रतिष्ठा हासिल कर लेते हैं लेकिन, यह समझने की जरूरत है कि इस तरह से मिली उपलब्धि सम्मान नहीं अपमान कराएगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अच्छाई ढूंढ़ते चलिए, बुराई को त्यागिए। प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष सत्यदेव ¨सह ने कहा कि आगामी पांच से छह वर्षों में महाविद्यालय विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त कर लेगा। प्राचार्य डॉ. हरि प्रकाश श्रीवास्तव ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। समारोह के संयोजक डॉ. अतुल कुमार ¨सह ने कार्यक्रम के संबंध में बताया। सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. सीएल दीक्षित, पूर्व मुख्य नियंता डॉ. ओंकार पाठक व एसपी तिवारी को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। विभिन्न प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। डॉ. मंशाराम वर्मा व शैलेंद्र नाथ मिश्र ने मंच संचालन किया। इससे पूर्व छात्राओं ने रंगोली बनाई। रविचंद्र त्रिपाठी, चीफ प्रॉक्टर डॉ. जितेंद्र ¨सह, मेजर डॉ. केएन पांडेय, पूर्व प्राचार्य डीके गुप्त, डॉ. राम समुझ ¨सह, डॉ. शिव शरण शुक्ल, शरद पाठक मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.