विज्ञान में रखें रुचि, बेहतर ढंग से करें पढ़ाई
प्राचार्य डॉ. वंदना सारस्वत ने महाविद्यालय में आए हुए सभी अतिथि खगोलवैज्ञानिकों का हृदय से स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. वंदना सारस्वत ने महाविद्यालय में आए हुए सभी अतिथि खगोलवैज्ञानिकों का हृदय से स्वागत किया। अतिथि खगोलवैज्ञानिकों का हृदय से स्वागत किया।
गोंडा : लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के विज्ञान संकाय में एक्सप्लोरिग द यूनिवर्स विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें वैज्ञानिकों ने छात्र-छात्राओं के सामने अंतरिक्ष के रहस्य से पर्दा उठाया। कई विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर ने व्याख्यान दिए। छात्रों के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासा शांत की। छात्रों को विज्ञान में रुचि लेने व बेहतर ढंग से पढ़ाई करने को प्रोत्साहित किया गया।
डिग्री कॉलेज प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह तथा सचिव उमेश शाह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. शांतनु रस्तोगी ने ब्रह्मांड में दूरियों के मापन के बारे में बताया। भारतीय विज्ञान संस्थान से पीएचडी उपाधि प्राप्त प्रो. कनक साहा ने ब्रह्मांड की संरचना पर प्रकाश डाला। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में कई वर्ष तक शोध करने वाले व जर्मनी से पीएचडी प्रोफेसर दुर्गेश त्रिपाठी ने सूर्य के बारे में बताया। सौरमंडल के एक-एक ग्रह के विषय में छात्रों को जानकारी दी। उनके रहस्य बताए। आर्यभट्ट शोध संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. सौरभ ने छात्रों को ब्रह्मांडीय सूचना निकालने की विधि बताई। तारों के विभिन्न रंग के दिखाई देने के कारण स्पष्ट किए। उनकी संरचना, बनने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी। पूर्व सांसद ने छात्रों को विज्ञान सीखने के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्य डॉ. वंदना सारस्वत ने खगोल वैज्ञानिकों का स्वागत किया। कार्यशाला का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार पांडेय ने किया। मुख्य नियंता डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. शैलेंद्र नाथ मिश्र, डॉ. मंशाराम वर्मा, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. जयशंकर तिवारी, डॉ. चमन कौर व डॉ. मनोज मिश्र मौजूद रहे।