सपा कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध
समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 10:31 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 10:31 PM (IST)
गोंडा : समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। मुख्य अतिथि एमएलसी महफूज खां व अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप पप्पू यादव ने की। अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष मो. अफजल खां ने अतिथियों का स्वागत कर कहा कि अल्पसंख्यक सभा मिशन 2022 के लिए जी जान से जुटी हुई है। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अल्पसंख्यक सभा पार्टी की रीढ़ है। पार्टी हर स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। फहीम अहमद पप्पू, राजेश दीक्षित, डॉ. निजाम अजमद, मो. सलीम, हाजी गजनी, हरीराम यादव, बाबर हुसैन, अफजाल उस्मानी ने विचार व्यक्त किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें