Move to Jagran APP

हर ओर गणपति बप्पा मोरया की गूंज

गोंडा: गणपति पूजा की धूम हेै। शहर के एकता तिराहे पर स्थापित की गई गणपति की प्रतिमा पर

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Aug 2017 12:42 AM (IST)Updated: Sun, 27 Aug 2017 12:42 AM (IST)
हर ओर गणपति बप्पा मोरया की गूंज
हर ओर गणपति बप्पा मोरया की गूंज

गोंडा: गणपति पूजा की धूम हेै। शहर के एकता तिराहे पर स्थापित की गई गणपति की प्रतिमा पर शनिवार को श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया। साथ ही राम जानकी धर्मशाला में गणेश पूजा महोत्सव को लेकर सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसमें पदम अग्रवाल, शिव शंकर सोमानी सहित अन्य की अगुआई म ं पूजन का कार्यक्रम हुआ। परसपुर संवादसूत्र के अनुसार कस्बे के चौक स्थित शंकर मंदिर धर्मशाला में शुक्रवार से सात दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव शुरू हो गया। आयोजक सुनील मराठी व सीनू सोनी ने बताया कि शुक्रवार को मंत्रोच्चार के साथ शंकर मंदिर पर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गयी है। पूजा 30 अगस्त तक होगी। 31 अगस्त को कस्बे के विभिन्न मार्गों से प्रतिमा को भ्रमण कराने के बाद भौरीगंज स्थित सरयू नदी में विसर्जित किया जाएगा। नवाबगंज संवादसूत्र के अनुसार नगर में गणेश चतुर्थी महोत्सव का भाजपा जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र व मंत्री आशीष त्रिपाठी ने शुभारंभ किया। नया बाजार में हर साल कि तरह इस साल भी दुर्गा माता मंदिर में गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस मौके पर नगर भाजपा अध्यक्ष हरिगोपाल रस्तोगी, अंकित कसौंधन, सुनील कसौंधन, श्याम ¨सह, अशोक गुप्ता, विवेक गांधी, कृष्ण नरायन केसरवानी (बबलू), अनमोल कसौंधन, बिट्टू लोहिया, लखन कनौजिया आदि मौजूद रहे। गणेश पूजन महोत्सव में श्री कृष्ण कथा का आयोजन रविवार से तीन सितंबर तक होगा। पांच सितंबर को नगर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.