समाजवादियों की दुर्गति के कारण अखिलेश : शिवपाल
वादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादियों की दुर्गति का कारण अखिलेश यादव हैं। जिन्हें वह बुआ कहते हैं उन्हें मुलायम सिंह यादव ने कभी बहन नहीं बनाया और न ही मैंने। ऐसे में वह बबुआ की बुआ कैसे हो गईं। शिवपाल यादव शह
गोंडा : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने यहां कहा कि समाजवादियों की दुर्गति का कारण अखिलेश यादव हैं। जिन्हें वह बुआ कहते हैं, उन्हें मुलायम सिंह यादव और मैंने कभी बहन नहीं बनाया। ऐसे में वह बबुआ की बुआ कैसे हो गईं। शिवपाल शहर स्थित जिगर इंटर कॉलेज मैदान में गोंडा व कैसरगंज सीट से पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहाकि जो मुलायम सिंह को गुंडा कहती थीं आज उन्हीं के पैर डिपल यादव छू रही हैं। जिसने नेताजी पर एक दिन में 154 झूठे मुकदमे लिखाए हों उसी से अखिलेश ने हाथ मिलाया है। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी पंडित सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह तो खाद्यान्न माफिया, खनन माफिया हैं, साथ ही कई अन्य घोटालों में शामिल रहे। भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इनके कार्यकाल में सभी छले गए हैं। सभा को प्रसपा की उपाध्यक्ष शादाब फातिमा, जिलाध्यक्ष सुरेश शुक्ल, कुतुबुद्दीन खां उर्फ डायमंड, धनंजय शर्मा, मंटू ने भी संबोधित किया।