कारोबार पर आज होगी कुबेर की कृपा, बाजार में बढ़ी चहल-पहल
मान्यता है कि धनतेरस के दिन दीर्घायु की प्राप्ति एवं आरोग्यपूर्ण जीवन के लिए स्नान करके भगवान धनवन्तरि का ध्यान व पूजन करना चाहिए। शाम को पूजन के साथ ही खरीदारी का उत्तम मुहूर्त है। धनतेरस के दिन सोने-चांदी की खरीदारी को शुभ शगुन माना गया है। इस बार मंगलकारी योग है
गोंडा: पांच दिवसीय दीप पर्व शुक्रवार से शुरू हो रहा है। धनतेरस को लेकर बाजार तैयार हो गए हैं। वाहन के साथ ही बर्तन की दुकानों को सजाया गया है। आभूषण की दुकानों में भी रौनक बढ़ी है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस बर्तन और वाहनों की खरीदारी के लिए शुभ होता है। इस दिन कुबेर की कृपा इस व्यवसाय पर होती है।
गुरुवार को चौक बाजार में काफी भीड़ दिखी। बाइक के साथ ही चौपहिया वाहनों के शोरूम पर भी काफी चहल-पहल रही। यहां शुभ मुहूर्त पर बिकने वाले वाहनों को सजाया जा रहा है। राजेश कुमार, राजीव और बब्लू ने बाइक खरीदने के लिए एडवांस बुकिग करा दिया है। इसी तरह जीप व कार लेने के लिए भी लोगों ने धनतेरस से पहले ही औपचारिकता पूरी कर ली है। ज्यातार वाहन इसी दिन ही एजेंसी से लिए जाएंगे। ठठरही बाजार सहित अन्य बाजारों में बर्तन कारोबारी भी तैयारियों में व्यस्त दिखे। चांदी के बर्तन या गिलास की भी बिक्री खूब होगी। कहते हैं यह बर्तन खरीदने से पूरे वर्ष मां लक्ष्मी की विशेष कृपा भक्तों पर बनी रहेगी।
-------दुकानों पर तरह-तरह की मूर्तियां
बाजार में मूर्ति की दुकानें भी सज गई हैं। गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति लोगों को लुभा रही है। इस बार एक ही फ्रेम में गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा वाली मूर्ति आई है। सबसे ज्यादा मांग शुद्ध मिट्टी से बनी मूर्तियां की है। इनसेट
दीर्घायु बनाता धनतेरस पर पूजन
- धनतेरस पर भगवान धनवन्तरि का पूजन विशेष फल प्रदान करने वाला होगा। मान्यता है कि धनतेरस के दिन दीर्घायु की प्राप्ति एवं आरोग्यपूर्ण जीवन के लिए स्नान करके भगवान धनवन्तरि का ध्यान व पूजन करना चाहिए। शाम को पूजन के साथ ही खरीदारी का उत्तम मुहूर्त है। धनतेरस के दिन सोने-चांदी की खरीदारी को शुभ शगुन माना गया है। इस बार मंगलकारी योग है।