पेंशन बहाली के समर्थन में बंद रहेंगे स्कूल व कार्यालय
गोंडा : कर्मचारी, शिक्षक व अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के पदाधिकारियों ने विकासखंड झंझरी कार्याल
गोंडा : कर्मचारी, शिक्षक व अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के पदाधिकारियों ने विकासखंड झंझरी कार्यालय सभागार में बैठक की। जिसमें 25 से 27 अक्टूबर तक स्कूल व कार्यालय बंद कर हड़ताल करने की रणनीति बनाई गयी। इस दौरान जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
जिलाध्यक्ष आनंद त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सरकार निर्णय नहीं ले रही है। इसके लिए मांग पत्र देने के साथ ही धरना प्रदर्शन किया गया, लेकिन सरकार ने अनसुना कर दिया। अब तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। मीडिया प्रभारी वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि हड़ताल में किसी प्रकार का कार्य नहीं किया जाएगा। राजेंद्र प्रकाश तिवारी, इंद्र प्रताप ¨सह, सीतापति राम मिश्र, राघवेंद्र तिवारी, मनोज कुमार मिश्र, परवेज अकरम, लवकुश शुक्ल सहित अन्य मौजूद रहे।