Move to Jagran APP

भाजपा सरकार जन विरोधी, महंगाई व भ्रष्टाचार बढ़ा

जागरण टीम गोंडा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों व महंगाई सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर धर

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Oct 2019 10:19 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 06:20 AM (IST)
भाजपा सरकार जन विरोधी, महंगाई व भ्रष्टाचार बढ़ा
भाजपा सरकार जन विरोधी, महंगाई व भ्रष्टाचार बढ़ा

जागरण टीम, गोंडा : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार की नीतियों को जन विरोधी बताया। महंगाई व भ्रष्टाचार बढ़ने का आरोप लगाया।

loksabha election banner

सदर तहसील सपा जिलाध्यक्ष एमएलसी महफूज खां की अध्यक्षता में धरना दिया गया। युवा नेता सूरज सिंह ने कहा कि इस सरकार में जनता प्याज के लिए आंसू बहा रही। बिजली, डीजल-पेट्रोल सब महंगा हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में सिर्फ लोगों की जान सस्ती है। अपराधी जहां चाह रहे, तांडव कर रहे। पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला, राहुल शुक्ल, प्रतिभा सिंह ने सरकार को जनविरोधी बताया।

तरबगंज : पूर्व मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन कर रहे सपाइयों ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया। कहा कि किसानों के गन्ने का भुगतान अब तक नहीं मिल पाया। पुलिस वसूली अभियान चला रही है। कर्मचारियों से लेकर आम जनता तक त्रस्त है। धरने को पिटू सिंह, दिनेश लाल यादव, सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। इसके बाद एसडीएम राजेश कुमार व सीओ महावीर सिंह को संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा गया।

कर्नलगंज : तहसील गेट पर समाजवादी पार्टी द्वारा धरना दिया गया। अध्यक्षता नौशाद खां व संचालन फहीम अहमद उर्फ पप्पू ने किया। पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव तस्लीम खां, पूर्व चेयरैमन शमीम अहमद उर्फ अच्छन, अवधराम गोस्वामी, अरविद कुमार शुक्ल एवं वकार खां ने संबोधित किया। राज्यपाल को संबोधित 16 सूत्री ज्ञापन एसडीएम ज्ञानचंद गुप्त को सौंपा गया।

मनकापुर : पूर्व सपा विधायक राम विशुन आजाद की अगुवाई में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह, रुद्र बहादुर सिंह, अंबुज तिवारी, सीके पाठक, पंकज पाठक, मोहम्मद यासीन मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.