60 किलोमीटर सड़कों के निर्माण को हरी झंडी
से अधिक दूरी की नई सड़कों के निर्माण की स्वीकृति शासन से प्राप्त हुई है। पृथ्वी पुरवा संपर्क मार्ग से तेंदुआ पाटन गौड़ी से चौहान पुरवा संपर्क मार्ग, दुबहाबाजार कटुआनाला मार्ग से गणेश पुरवा होते हुए खुटही गडही कलहंसन पुरवा संपर्क मार्ग, पूरेबहोरी से ल
गोंडा : स्थानीय विधानसभा क्षेत्र में अनजुडी बसावट योजना के तहत सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। क्षेत्र में लंबी दूरी की कोई भी सड़क अब कच्ची नहीं रहेगी। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता उपेंद्र ने बताया कि कटराबाजार विधानसभा क्षेत्र में 60 किलोमीटर से अधिक दूरी की नई सड़कों के निर्माण की स्वीकृति शासन से प्राप्त हुई है। पृथ्वी पुरवा संपर्क मार्ग से तेंदुआ पाटन गौड़ी से चौहान पुरवा संपर्क मार्ग, दुबहाबाजार कटुआनाला मार्ग से गणेश पुरवा होते हुए खुटही गडही कलहंसन पुरवा संपर्क मार्ग, पूरेबहोरी से लक्ष्मनपुर डिप होते हुए बिरवा गोंसाई पुरवा संपर्क सहित एक दर्जन से अधिक सड़कों पर नया निर्माण कार्य किया जाना है। जेई ने जानकारी दी कि इसी माह सभी सड़कों का टेंडर जारी किया जाना है। अगले माह सभी सड़कें बननी शुरू हो जाएंगी। विधायक बावन ¨सह ने बताया कि अभी तो यह पहली सूची है। नवीन सड़क निर्माण की दूसरी सूची जल्द जारी होगी। विधानसभा क्षेत्र में लंबी दूरी की कोई भी सड़क अब कच्ची नहीं रहेगी। विधायक ने कहा कि इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार के सहयोग से टू लेन सड़कें भी बनेंगी।