उगते सूर्य को अर्घ्य दे छठ पूजन का समापन
गोंडा: बुधवार की भोर में शहर के खैरा भवानी मंदिर के पोखरे में हर ओर भीड़ ही भीड़ नजर आ रही थी। महिलाएं
गोंडा: बुधवार की भोर में शहर के खैरा भवानी मंदिर के पोखरे में हर ओर भीड़ ही भीड़ नजर आ रही थी। महिलाएं छठ मइया का गीत गा रही थीं। हर ओर उत्सव का उल्लास था। महिलाओं ने पोखरे में घुटने तक पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य की आराधना की। इसके साथ ही चल रहा निर्जला व्रत भी समाप्त हुआ। यहां पर पूजन अर्चन के दौरान माकूल प्रबंध किए गए थे। साथ ही पुलिस व पीएसी लाइन स्थित पोखरे में भी महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया। बभनान: व्रतधारी महिलाओं ने सत्यनरायन मंदिर के पोखरे पर पहुंचकर सूर्यदेव की पूजा की। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पर्व परंपरागत श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। मौसमी फल, नया अनाज, मौसमी सब्जियां, दूध, मेवा, मिष्ठान, गन्ना आदि सूर्य भगवान को अर्पित किया गया।
मनकापुर: संचार विहार कलोनी के कर्मचारी मनोरंजन केंद्र के नवनिर्मित सरोवर में बुधवार की भोर में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन किया गया। इसमें आइटीआइ लिमिटेड के प्रमुख राजीव सेठ ने पत्नी मुक्ता सेठ के साथ पूजन में प्रतिभाग किया।
जागरण का हुआ आयोजन
- खैरा भवानी मंदिर के परिसर में छठ पूजा पर जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कलाकारों ने विविध मनोहारी प्रस्तुतियों के साथ श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। देवी गीतों के साथ ही फूलों की होली व अन्य कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर मंदिर के महंथ कैलाश नरायन गिरि, धर्मेंद्र मोहन गिरि ने डीएम कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव व एसपी लल्लन ¨सह को सम्मानित किया।