मन¨चता पर महिलाओं ने किया पूजन
गोंडा : शनिवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष की तृतीया के अवसर पर महिलाओं ने नदियों, सरोवरों व तालाबों के तट
गोंडा : शनिवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष की तृतीया के अवसर पर महिलाओं ने नदियों, सरोवरों व तालाबों के तट पर पूजन कर परिवार के दीर्घायु होने की कामना की। सुहागिनों ने जलस्रोतों में धूप, दीप के साथ चावल की पूड़ियां परोसकर पुण्य अर्जित किया।
कटरा बाजार संवादसूत्र के अनुसार मान्यता है कि सुहागिन महिलाएं इस दिन व्रत रखकर जलस्रोतों पर पूजन करती है। जिससे परिवार के सदस्य दीर्घायु होते हैं। पूजन के समय मन¨चता देवी की आराधना की जाती है। यहीं से शरद ऋतु का शुभारंभ माना जाता है। खरगूपुर संवादसूत्र के अनुसार महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर राम जानकी मंदिर पोखरा में मन ¨चता देवी की पूजा अर्चना की। स्थानीय नगर पंचायत के बस अड्डा के निकट पोखरा में सुबह से ही महिलाएं पहुंच गईं। राम जानकी मंदिर स्थित पोखरा में भव्य मेला का भी आयोजन हुआ। जहां शामिल होने वाली महिलाओं का मानना है कि मां ¨चता रानी के पूजा करने से मन की ¨चता दूर होती है और सभी प्रकार के कष्टों का भी निवारण होता है।