छठ पूजा को लेकर रेलवे अलर्ट
गोंडा: छठपूजा को लेकर रेलवे प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। शनिवार को गोंडा जंक्श्
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 11:13 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 11:13 PM (IST)
गोंडा: छठपूजा को लेकर रेलवे प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। शनिवार को गोंडा जंक्शन से होकर बिहार को जाने वाली ट्रेनों पर विशेष अभियान के तहत जांच की गई। साथ ही यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि छठ पूजा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। यात्रियों के सामानों की जांच के साथ ही उन्हें जहर खुरानी व अन्य के प्रति सचेत किया जा रहा है। यात्रियों से संवाद करके जानकारी भी ली जा रही है। इसके साथ ही सीआइबी इंस्पेक्टर जयंत कुमार को भी पूरी टीम के साथ लगाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें