जल्द ही अयोध्या में बनेगा भव्य राम मंदिर : सांसद
कटराबाजार (गोंडा) : हर बूथ पर ट्वेंटी यूथ की तैनाती है। देश के 11 करोड़ भाजपा सदस्यों के अथक प्रयास स
कटराबाजार (गोंडा) : हर बूथ पर ट्वेंटी यूथ की तैनाती है। देश के 11 करोड़ भाजपा सदस्यों के अथक प्रयास से मोदी की दोबारा सरकार बनेगी। कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ हैं। अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर का निर्माण जल्द ही प्रारंभ हो जाएगा। इसे कोई रोक नहीं सकता है।
यह बातें कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजभूषण शरण ¨सह ने स्थानीय बीरपुर गांव में एक निजी शिक्षण संस्थान में कटराबाजार मंडल के 172 बूथ कमेटियों की सभा में कहीं। उन्होंने सभा में हर बूथ की प्राथमिक इकाई से अलग-अलग बंद कमरे में बैठकर चुनाव में बूथ जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। सभा को जिला पंचायत सदस्य व प्रमुख प्रतिनिधि भवानीभीख शुक्ल, राम मूर्ति ¨सह, राजाराम मिश्र, लल्लू तिवारी, रामजी पंडित ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में ज्योति पांडेय, संजीव ¨सह, राम सभा तिवारी, श्रवण कुमार, अशोक ¨सह, बलदेव राज पासवान, महादेव गुप्ता, भूप ¨सह, सदानंद, राजेश ¨सह, आनंद, बड़कऊ, देवी प्रसाद तिवारी, सुरेंद्र तिवारी सहित अन्य शामिल रहे।