सुरक्षा आयुक्त ने लिया जायजा
गोंडा: रेलवे सुरक्षा बल के मुख्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. एसके सैनी ने अधिकारियों के साथ गोंडा जंक्शन पर स
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 10:09 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 10:09 PM (IST)
गोंडा: रेलवे सुरक्षा बल के मुख्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. एसके सैनी ने अधिकारियों के साथ गोंडा जंक्शन पर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। साथ ही यात्रियों से फीडबैक भी लिया। उन्होंने स्वच्छता अभियान के बारे भी जानकारी ली।
मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने एरिया मैनेजर शिवेंद्र ¨सह, स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार से यात्री सुरक्षा प्रबंधों पर चर्चा की। उन्होंने यात्रियों से भी संवाद स्थापित किया। उन्हें ट्रेनों में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल आरपीएफ को देने के लिए लोगों को जागरूक किया। साथ ही कोच से लेकर जंक्शन तक की स्वच्छता को भी परखा। इस मौके पर रेलवे के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें