चौड़ी नाली बनाने को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
गोंडा : जल निकासी के लिए रगड़गंज से उमरी रोड पर नाली निर्माण की गहराई व चौड़ाई कम
गोंडा : जल निकासी के लिए रगड़गंज से उमरी रोड पर नाली निर्माण की गहराई व चौड़ाई कम होने पर नाराजगी जताते हुए व्यापारियों ने प्रदर्शन कर किया। इसके साथ ही गहरी व चौड़ी नाली निर्माण की मांग की। मांग न पूरी होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बेलसर ब्लॉक मुख्यालय पर रगड़गंज बाजार से उमरी मार्ग पर एक किलोमीटर जर्जर सड़क के निर्माण तथा जल निकासी के लिए नाली निर्माण की मांग व्यापारी कल्याण समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र ¨सह उर्फ हरी ¨सह ने दो वर्ष पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से की थी। निर्माण में देरी पर सड़क जाम तक करना पड़ा था। उस समय व्यापारियों से एक मीटर चौड़ी व इतनी ही गहरी नाली निर्माण की बात तय हुई थी। सड़क निर्माण के एक वर्ष बाद नाली निर्माण शुरू किया गया, जिसकी गहराई व चौड़ाई मात्र एक फुट ही रखी गयी है। इस पर व्यापारी नेता हरी ¨सह के नेतृत्व में व्यापारियों ने रगड़गंज चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान रामू बाबा, रामकुमार, वकील अहमद समेत अन्य उपस्थित रहे।