Move to Jagran APP

जुलूस निकाल किया प्रदर्शन, ममता बनर्जी का फूंका पुतला

में आरएसएस कार्यकर्ता बंधु प्रकाश पाल व उनके परिवार की हत्या किए जाने के विरोध में गुरुवार को विहिप बजरंग दल केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने रामलीला मैदान से डिग्री कॉलेज चौराहे तक प्रदर्शन किया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 09:52 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 06:19 AM (IST)
जुलूस निकाल किया प्रदर्शन, ममता बनर्जी का फूंका पुतला
जुलूस निकाल किया प्रदर्शन, ममता बनर्जी का फूंका पुतला

गोंडा : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आरएसएस कार्यकर्ता बंधु प्रकाश पाल व उनके परिवारजन की हत्या किए जाने को लेकर हिदू संगठनों में उबाल है। गुरुवार को विहिप, बजरंग दल, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने रामलीला मैदान से डिग्री कॉलेज चौराहे तक प्रदर्शन किया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका।

loksabha election banner

कार्यकर्ता रामलीला मैदान पर एकत्र हुए। हाथ में भगवा ध्वज लेकर प्रदर्शन करते हुए डिग्री कॉलेज चौराहा पहुंचे। गोंडा-लखनऊ हाईवे को जामकर नारेबाजी की। इसके बाद पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि पश्चिम बंगाल की ममता सरकार मुस्लिम वोट बैंक के लालच में सुनियोजित ढंग से जेहादी तत्वों को संरक्षण देकर हिदू संगठनों के कार्यकर्ताओं की हत्या करवा रही है। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अरुण शुक्ल, विश्व हिदू परिषद के विभाग अध्यक्ष ओम प्रकाश सोनी, भरत गिरि, दीपक अग्रवाल, आदर्श श्रीवास्तव, रतुल सिंह, राज नारायण शुक्ला, अशोक शुक्ला, अजय वाल्मीकि, ओमप्रकाश मौर्य, वंदे सोनकर, कक्कू मोदनवाल मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.