Move to Jagran APP

उत्पीड़न को लेकर प्रदर्शन करेंगे किसान

गोंडा:अखिल भारतीय किसान सभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा है कि सत्ता पक्ष के दब

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 09:48 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 09:48 PM (IST)
उत्पीड़न को लेकर प्रदर्शन करेंगे किसान
उत्पीड़न को लेकर प्रदर्शन करेंगे किसान

गोंडा:अखिल भारतीय किसान सभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा है कि सत्ता पक्ष के दबाव में फर्जी मुकदमे लिखे जा रहे हैं। पुलिस व विवेचक सत्ता पक्ष के दबाव में पैसा लेकर जनता का उत्पीड़न कर रहे हैं। इसको लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट में किसान एकजुट होंगे और प्रदर्शन करेंगे।

loksabha election banner

शुक्रवार को लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय चौराहे के निकट पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस सत्ता के दबाव में काम कर रही है। जिसमें पीड़ित पिस रहा है। बावजूद इसके अधिकारी खामोश हैं। उन्होंने सरकार से मांग किया कि इस पर तत्काल कार्रवाई की जाय। कहा कि सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को हो रही है। डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। खाद, बीज के दाम बढ़े हैं। वहीं पर छुट्टा मवेशी भी एक बड़ी समस्या हैं। सरकार किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। बाढ़ पीड़ितों को पूरा मुआवजा देना चाहिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कृष्णकांत धर द्विवेदी, अरुण त्रिपाठी, दिनेश त्रिपाठी, बड़कऊ ¨सह, परागपाल, रघुनाथ एवं राजप्रसाद मिश्र सहित अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.