गांव के विकास को लेकर ग्रामीण मुखर, आंदोलन की चेतावनी
गोंडा : क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान दलित मजदूर यूनियन ने बैठक करके सम
गोंडा : क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान दलित मजदूर यूनियन ने बैठक करके समस्याओं का पु¨लदा बीडीओ को सौंपा और निस्तारण की मांग की। वहीं गुरेटी गांव में नाली, सड़क जैसी समस्याओं की ओर ग्राम प्रधान का ध्यान न जाने से आहत ग्रामीणों ने गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
गुरेटी गांव के जितेंद्र ¨सह, विपुल, रंजीत, अभिमन्यु, विपिन, सतीश, भूपेंद्र, पवन, अभय, शंभू, रामसहाय व विवेक ¨सह समेत दो दर्जन ग्रामीण गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंच गए और प्रदर्शन करते हुए ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी पर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव की नाली टूटी हुई है। पानी सड़क पर भरा रहता है। चलने लायक सड़क तक नहीं है। कई बार इस समस्या की ओर प्रधान का ध्यान आकृष्ट कराया गया लेकिन उन्होंने उनकी बात को अनसुना कर दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सप्ताह भर के भीतर उनकी समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो विवश होकर वह ब्लाक मुख्यालय पर धरने पर बैठ जाएंगे। भारतीय किसान दलित मजदूर यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल यादव की अगुआई में ब्लॉक मुख्यालय पर बैठक हुई। इसमें परसपुर क्षेत्र में आवारा पशुओं के लिए गौशाला का निर्माण, पात्रों को पीएम आवास, चकबंदी में राजस्व कर्मियों की धांधली पर रोक, शाम पांच बजे से रात्रि 11 बजे तक बिजली दिए जाने, सभी किसानों का कर्ज माफ करने, चीनी मिलों द्वारा गन्ने का बकाया का भुगतान करने तथा पुलिस के उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की गई।