Move to Jagran APP

भाजपा सरकार ने चलाई हितकारी योजनाएं

गोंडा : भाजपा सरकार ने जितनी जनहितैषी व महिला हितकारी योजनाएं दी हैं उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का कार

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 12:01 AM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 12:01 AM (IST)
भाजपा सरकार ने चलाई हितकारी योजनाएं
भाजपा सरकार ने चलाई हितकारी योजनाएं

गोंडा : भाजपा सरकार ने जितनी जनहितैषी व महिला हितकारी योजनाएं दी हैं उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हम कार्यकर्ताओं को करना है। इतनी योजनाएं मोदी सरकार ने लागू कर एक आदर्श कार्य किया है। इन्हीं कार्यों के दम पर पुन: केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी। यह बातें भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री रत्ना वर्मा ने खरगूपुर में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। इटियाथोक व मेहनौन मंडल में भी महिला मोर्चा की बैठक हुई। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मधुबाला वर्मा ने कहा कि महिला शक्ति इस बार के लोकसभा चुनावों में महती भूमिका का निर्वहन करेगी। मंडलों को जिम्मेदारी दी जा रही है। उन्होंने मेहनौन मंडल महिला मोर्चा कार्यसमिति की घोषणा की। बैठक का संचालन जिला मंत्री अनुपम श्रीवास्तव व संयोजन जयदेवी ने किया। सरिता मिश्रा, कुसुम दिवेदी, रामावती, साधना, राजकुमारी देवी, चंद्रपता, कबूतरा देवी, भानमती साहू, श्यामकला, फूलकुमारी, अंजनी देवी, पार्वती सोनी, सुंदरता श्रीवास्तव, मायादेवी, शीलादेवी, रामदुलारी, प्रेमा, स्वामीनाथ, खुशीराम व अशोक कुमार उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.