राफेल सौदे से डर गए हैं पाकिस्तान व चीन: सांसद
गोंडा : भाजपा के राफेल सौदे से पाकिस्तान व चीन सबसे ज्यादा डरे हैं। इसके अलावा देश में अगर
गोंडा : भाजपा के राफेल सौदे से पाकिस्तान व चीन सबसे ज्यादा डरे हैं। इसके अलावा देश में अगर कोई डरा है तो वह हैं राहुल गांधी। इसके चलते उनकी नींद गायब हो गई है।
यह बात त्योरासी के एक स्कूल में भाजपा के बूथ समिति के सम्मेलन में भाजपा के कैसरगंज सांसद बृजभूषण ¨सह ने कही। उन्होंने कहा कि राफेल के चलते जहां देश की ताकत बढी है वहीं पड़ोसी मुल्क पाक व चीन सबसे ज्यादा परेशान है। देश में राहुल गांधी परेशान दिखाई दे रहे हैं। कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। उनकी मजबूती से ही पार्टी मजबूत होगी। त्योरासी के अंग्रेजी माडल प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों के शिक्षण कार्य से प्रभावित होकर इसमें तैनात शिक्षक बृजेश पांडेय, नीतू व भौमी भारती को 2100 रुपया देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व डेहरास चौराहे पर हरिकेश ¨सह, अमरेंद्र ¨सह, मिझौरा में प्रधान ¨पकू ¨सह व त्योरासी में प्रधान प्रतिनिधि डब्लू ¨सह ने सांसद का स्वागत किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष ¨बदेश्वरी प्रसाद ¨सह उर्फ लाल साहब, विष्णु प्रताप नरायन ¨सह, अवधेश कुमार उर्फ मंजू ¨सह, अंबरीशदत्त ¨सह, ओमप्रकाश ¨सह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वासुदेव ¨सह, विवेक ¨सह, सीपी ¨सह, दिनेश ¨सह आदि मौजूद रहे। वहीं पर वजीरगंज क्षेत्र में समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने बूथ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
कार्यकर्ताओं का सम्मान
बभनजोत : गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित बूथ स्तरीय
कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में बभनजोत मंडल के ग्राम पंचायत कोल्हई गरीब, भानपुर, बनगांव, नौवागांव, पिपरा शरीफ, पिपरामाहिम, बैजलपुर के कार्यकर्ताओं का फूल मालाओं से स्वागत किया। कहा कि आप लोग केंद्र तथा राज्य की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं और लोगों से पार्टी से जोड़ें। कार्यक्रम में मंडल महासचिव मधुप ¨सह, सेक्टर संयोजक सूर्यभान गुप्ता, रवि, विक्रम वर्मा, श्याम मौर्या, शिवदास पटेल, सुभाष सहित अन्य मौजूद रहे।