डीआइजी ने किया निरीक्षण, सुनीं समस्याएं
गोंडा : शनिवार को स्थानीय थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस का देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 11:10 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 11:10 PM (IST)
गोंडा : शनिवार को स्थानीय थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस का देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक अनिल कुमार राय ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआइजी ने फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने पुलिस व राजस्व कर्मियों से कहा कि जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण होना चाहिए। प्रभारी निरीक्षक दद्दन ¨सह ने बताया कि समाधान दिवस में कुल पांच शिकायतें आईं।
डीआइजी ने दो शिकायतों का निस्तारण कराया। शेष तीन शिकायतों के पुलिस व राजस्व कर्मियों की संयुक्त टीम बनाकर स्थलीय निरीक्षण के निस्तारण के निर्देश दिये। इसी तरह जिले के अन्य थानों भी समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें