पुलिस ने पकड़ा ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदा खाद्यान्न
धानेपुर (गोंडा) : ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर बाजार में बेचने के लिए जा रहे खाद्यान्न को ग्रा
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Dec 2018 12:19 AM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 12:19 AM (IST)
धानेपुर (गोंडा) : ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर बाजार में बेचने के लिए जा रहे खाद्यान्न को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पकड़ लिया। खाद्यान्न मिलने की सूचना क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक को भेजी गई है।बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के रुद्रगढ़ नौसी गांव से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में खाद्यान्न छिपाकर खुले बाजार में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हो गई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने खाद्यान्न लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया और थाने ले आई। थानाध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि खाद्यान्न बरामद किया गया है। इसकी सूचना क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक को दी गयी है। जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें